इस समय दुनिया में हर कोई इस बात से अवगत है कि Apple सालाना तौर पर अपनी नई iPhone Series को लॉन्च करता है, इस साल भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। कंपनी इस साल अपनी iPhone 18 Series को लॉन्च करने जा रही है, अभी लॉन्च में समय बाकी है, लेकिन इसके पहले ही iPhone 18 Series को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि हाल ही में Apple ने अपनी 50वीं सालगिरह मनाई है, और ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इस बार कुछ बड़े और सबसे यूनीक बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 सीरीज़ इस साल लॉन्च होने जा रही है, हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि इस बार कुछ ट्विस्ट अपने साथ लेकर आने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि iPhone 18 के Pro मॉडल पहले लॉन्च होंगे और स्टैंडर्ड iPhone 18 को कंपनी कुछ समय के बाद लॉन्च कर सकती है? हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस बात पर मुहर नहीं लगी है।
अगर लीक आदि को देखा जाए तो iPhone 18 में कंपनी A20 प्रोसेसर को जगह दे सकती है, इसके अलावा कंपनी की ओर से 8GB RAM और 256GB स्टोरेज बेस वेरिएंट भी रखा ज सकता है। फोन में लगभग 6.3-इंच की डिस्प्ले होने की भी चर्चा चल रही है, अगर ब्राइटनेस की बात करें तो यह 3000 निट्स हो सकती है, ऐसा होने से आप जानते हैं कि स्क्रीन धूप में भी साफ दिखाई देने वाली है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48MP का मेन कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड सेन्सर भी मिल सकता है। इसके साथ साथ अगर फ्रन्ट पर देखा जाए तो इसमें भी अपग्रेड को देखा जा सकता है। इतना ही नहीं, नई फोन सीरीज में AI फीचर्स की भी भरमार होने वाली है। इसके साथ साथ Siri को भी पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट और एडवांस किया जा सकता है।
इसके अलावा अगर Pro मॉडल्स को देखा जाए तो iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में A20 Pro प्रोसेसर हो सकता है, इसमें 12GB तक RAM के होने के भी आसार हैं। स्टॉरिज को देखा जाए तो यह 1TB तक जा सकती है। अगर Pro Max को देखा जाए तो इस फोन में एक 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले के भी आसार नजर आ रहे हैं, जबकि Pro मॉडल में थोड़ी छोटी स्क्रीन हो सकती है। दोनों ही फोन्स में डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस देखी जा सकती ही। कैमरा को देखा जाए तो Pro मॉडल्स को भी कंपनी कई बड़े अपग्रेड्स के साथ लॉन्च कर सकती है। फोन में एक ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें मेन कैमरा, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप ज़ूम लेंस होने के आसार नजर आ रहे हैं। सेल्फ़ी के लिए फोन में 24MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।
अगर कीमत को देखा जाए तो ऐसा माना जा सकता है कि iPhone 18 Pro को लगभग लगभग 1.3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है, जबकि Pro Max की कीमत 1.5 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। वहीं iPhone 18 की कीमत 90,000 रुपये से कुछ काम हो सकती है? लॉन्च डेट की बात करें तो Pro मॉडल्स सितंबर 2026 में लॉन्च हो सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 थोड़ा बाद में, शायद 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कोई भी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp का Noise Cancellation Feature: देखें कैसे शोर वाली जगह भी कैसे साफ आएगी आवाज