Apple iPhone 17 pro and 17 Pro Max launched india price specs and feature details
Apple साल 2026 में अपने अगली पीढ़ी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर महीने में लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लगातार सामने आ रही रिपोर्ट्स और सप्लाई-चेन लीक यह हिंट दे रहे हैं कि इस बार Apple अपने Pro मॉडल्स पर खास फोकस करने वाला है। डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा एक्सपीरियंस में ये फोन मौजूदा जेनरेशन से बड़ा अपग्रेड साबित हो सकते हैं।
डिस्प्ले की बात करें तो Apple इस बार साइज में कोई बड़ा बदलाव नहीं कर सकता। हालांकि, iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। हालांकि फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा क्लीन हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक Dynamic Island को पूरी तरह हटाया जा सकता है, जबकि कुछ सोर्स इसके छोटे और कम विज़िबल होने की बात कर रहे हैं। इतना तय माना जा रहा है कि 2026 के Pro iPhones का फ्रंट पहले से ज्यादा मॉडर्न और मिनिमल नजर आएगा।
परफॉर्मेंस को देखा जाए तो इस मामले में iPhone 18 Pro सीरीज़ बड़ा कदम उठा सकती है। इन फोन्स में Apple का नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है, जो TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। खास बात यह है कि इस बार RAM को सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ एक ही वेफर पर पैकेज किया जा सकता है। इस नए डिजाइन से स्पीड और पावर एफिशिएंसी दोनों में सुधार होने की उम्मीद है। शुरुआती अनुमानों की बात करें तो इन सभी के अनुसार परफॉर्मेंस में करीब 15 प्रतिशत तक का उछाल और बैटरी एफिशिएंसी में लगभग 30 प्रतिशत तक सुधार देखने को मिल सकता है, जो आने वाले Apple Intelligence फीचर्स को और बेहतर तरीके से सपोर्ट करेगा।
चिपसेट के इस नए लेआउट से फोन के अंदर थोड़ी अतिरिक्त जगह भी मिल सकती है। Apple इस स्पेस का इस्तेमाल बेहतर कूलिंग सिस्टम या बड़ी बैटरी फिट करने के लिए कर सकता है। खासतौर पर iPhone 18 Pro Max में बैटरी को लेकर बड़े बदलाव की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें करीब 5100mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके लिए फोन की मोटाई थोड़ी बढ़ सकती है और वजन 240 ग्राम से ऊपर जा सकता है, लेकिन लंबी बैटरी लाइफ के बदले कई यूज़र्स इसे स्वीकार कर सकते हैं।
कीमत को लेकर फिलहाल सम्पूर्ण जानकारी सामने नहीं आई है। Apple आमतौर पर सितंबर में अपने नए iPhones लॉन्च करता है और 2026 में भी यही ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है। भारत में iPhone 17 Pro पहले ही 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था, इसके अलावा Pro Max मॉडल को कंपनी ने 1,49,900 रुपये तक के प्राइस में लॉन्च किया था। ऐसे में Apple के लिए कीमतों को और ज्यादा बढ़ाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर भारत जैसे प्राइस-सेंसिटिव बाजार में। इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी बड़े प्राइस जंप से बचते हुए फीचर्स पर ज्यादा जोर दे सकती है।
कुल मिलाकर, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max 2026 के सबसे पावरफुल प्रीमियम स्मार्टफोन्स के तौर पर लॉन्च किए जा सकते हैं। बेहतर चिपसेट, क्लीन डिजाइन, बड़ी बैटरी और स्मार्ट सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन के साथ Apple एक बार फिर हाई-एंड सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट करने को तैयार है। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो सितंबर 2026 में Apple अपने इन नए Pro मॉडल्स से पर्दा उठा सकता है।
यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: 10 फरवरी को सोने-चांदी के भाव में ज़ोरदार उछाल, खरीदारी से पहले देखें ताज़ा भाव