iPhone 17 Pro Offer: अगर आप नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो अभी सही समय हो सकता है. Apple Days सेल के दौरान iPhone 17 Pro पर बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है. iPhone 17 Pro का भगवा कलर वाला मॉडल यानी ऑरेंज कलर काफी पॉपुलर हुआ है, तो आप चाहे तो इसको काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं.
iPhone 17 Pro की असली कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन अभी Vijay Sales पर यह 1,28,190 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी सीधा 6,710 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा ICICI, SBI, Axis और HDFC जैसे बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है. अगर आप EMI ऑप्शन चुनते हैं तो पूरा फायदा मिलेगा, जबकि एकमुश्त पेमेंट पर 3,000 रुपये की छूट दी जा रही है.
इस डील को और आकर्षक बनाने के लिए एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. ग्राहक अपने पुराने फोन को बदलकर 10,000 रुपये तक का बोनस पा सकते हैं. हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी. नए फोन जैसे iPhone 16 Pro पर ज्यादा वैल्यू मिल सकती है, जबकि पुराने मॉडल जैसे iPhone 13 पर कम फायदा मिलेगा.
इन सभी ऑफर्स को जोड़कर iPhone 17 Pro की प्रभावी कीमत करीब 1,14,080 रुपये तक आ सकती है, जो इस सेगमेंट में एक मजबूत डील मानी जा रही है.
iPhone 17 Pro में Apple का नया A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm तकनीक पर आधारित है. यह बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी देता है. इसके साथ नया कूलिंग सिस्टम भी जोड़ा गया है, जिससे लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है.
कैमरा की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो लो-लाइट और डिटेल में सुधार करता है. इसके अलावा 8x तक का ऑप्टिकल क्वालिटी जूम और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है. फ्रंट में नया “Centre Stage” कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाता है.
फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलता है और डिजाइन को भी अपडेट किया गया है. इसमें Ceramic Shield 2 और मेटल का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिससे फोन ज्यादा प्रीमियम और मजबूत लगता है. कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन भी बदला गया है, जिससे फोन का लुक और साफ नजर आता है.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील