iPhone 16 पर 9000 रुपये की धमाका छूट, Flipkart पर मिल रहा बेहद सस्ता, नया प्राइस है खरीदने वाला

Updated on 03-Feb-2025
HIGHLIGHTS

iPhone 16 को इंडिया में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस समय यह आपको सस्ते में मिल रहा है।

अगर आप Flipkart पर iPhone 16 को खरीदने जाते हैं तो आपको इसपर 5000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

इसके अलावा आप फोन को बैंक ऑफर और एक्सचेंज में और सस्ता खरीद सकते हैं।

अगर आप Flipkart से खरीदारी करते हैं और iPhone 16 के सस्ते होने का इंतज़ार कर रहे हैं तो आपके पास इसे कम प्राइस में खरीदने का एक बेहतरीन मौका है। आप इस समय Flipkart पर iPhone 16 को बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं। इस समय फोन पर आपको 9000 रुपये के आसपास का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह डील आपके लिए बढ़िया इसलिए हो जाती है, क्योंकि आपको कम प्राइस में Apple का लेटेस्ट iPhone मिल रहा है। अगर आप अपने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो यह सबसे बेहतरइन टाइम है।

आइए अब Flipkart की इस iPhone 16 Deal पर एक नजर डालते हैं, यहाँ यह भी जानने को मिलने वाला है कि फोन का कम होकर नया प्राइस क्या है।

यह भी पढ़ें: इन कॉमेडी वेब-सीरीज को देखकर हो जाएंगे लोटपोट, ऐसा होगा पेट दर्द के भूल जाओगे ‘पंचायत’ का ‘बनराकस’

iPhone 16 की Flipkart Deal

iPhone 16 को इंडिया में 79,900 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इस समय आपको Flipkart पर iPhone के इस मॉडल पर 5000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद फोन का प्राइस घटकर केवल और केवल 74,900 रुपये बचता है। इसके अलावा, अगर आप ICICI Bank Credit Card, Kotak Bank Credit Card या SBI Credit Card का इस्तेमाल करते हैं या इन कार्ड्स के माध्यम से लेनदेन करते हैं तो आपको 4000 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिलने वाला है। ऐसा करके आप फोन के प्राइस को 9000 रुपये कम कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, अगर आपके पास एक अच्छी कंडीशन वाला पुराना फोन है तो आप उसे एक्सचेंज करके नए iPhone 16 को और भी सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आपके पास वाकई में एक अच्छी कंडीशन वाला पुराना फोन है तो आपको iPhone 16 को बेहद ही सस्ते में खरीदने का बेहतरीन मौका मिलने वाला है। आप इस फोन को बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं।

iPhone 16 के स्पेक्स और फीचर

Apple iPhone 16 में एक 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसके अलावा iPhone 16 की इस डिस्प्ले पर 2000 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है, आपको सरैमिक शील्ड ग्लास कोटिंग भी मिलती है। इसके अलावा डिस्प्ले पर आपको HDR सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे आप HDR Content का लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आपको True Tone भी इस फोन के साथ मिलता है।

iPhone 16 में 3nm प्रोसेस पर निर्मित A18 bionic चिपसेट मिलता है। इसके अलावा आपको फोन में Apple Intelligence Feature भी मिलते है। फोन में आपको 22 घंटे के आसपास का प्लेबैक टाइम मिलता है। इसके साथ साथ फोन में आपको वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है। iPhone 16 को कंपनी ने IP68 रेटिंग पर पेश किया है, जो इसे वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बना देती है।

फोटोग्राफी के लिए iPhone 16 में आपको एक 48MP का Fusion Sensor मिलता है, जो 2X Optical Zoom जसे लैस है, इसके अलावा फोन में एक 12MP का मैक्रो लेंस भी मिलता है। फ्रन्ट पर फोन में एक 12MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया जा रहा है। इन सभी फीचर के साथ यह फोन एक दमदार फोन के तौर पर उभर कर सामने आता है। ऐसे में अहगर आपको यह सस्ते में मिल रहा तो इससे बढ़िया बात कुछ हो ही नहीं सकती है।

यह भी पढ़ें: Aashram Season 3 Part 2 के टीजर ने मचाया हंगामा, OTT Release से पहले ही देख लें ढोंगी बाबाओं वाली ये फिल्में, कूद कूदकर बजाने लगोगे ताली

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :