अगर आप एक आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह बिल्कुल सही मौका है। आईफोन के दीवानों के लिए अच्छा समय आ गया है क्योंकि Flipkart ने iPhone 14 Pro की कीमत 7% घटा दी है। आइए इस ऑफर के बारे में थोड़ा विस्तार से जानते हैं।
फ्लिपकार्ट ने आईफोन 14 प्रो पर 7% डिस्काउंट पेश किया है जिससे इसकी कीमत 1,29,900 रुपए से घटकर 1,19,999 रुपए हो गई है यानि ई-कॉमर्स कंपनी ने आईफोन के इस मॉडल पर सीधे 9,901 रुपए की छूट दी है। स्मार्टफोन की कीमत को और भी कम करने के लिए डिस्काउंट के साथ-साथ आप एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
iPhone 14 Pro को अभी खरीदने पर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस डिवाइस पर भारी एक्सचेंज डिस्काउंट भी ऑफर कर रहा है। अगर आपके पास अच्छी वर्किंग कंडीशन में एक पुराना स्मार्टफोन है तो आप iPhone 14 Pro पर 35,000 रुपए तक की अतिरिक्त छूट पाने के लिए उसे एक्सचेंज कर सकते हैं।
यह डिवाइस 128GB से लेकर 1TB तक चार स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। iPhone 14 Pro ए16 बायोनिक चिपसेट से लैस है। यह 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले ऑफर करता है। शानदार कैप्चर डिटेल्स के लिए फोन में 48MP मेन कैमरा दिया है। स्मार्टफोन में डायनेमिक आइलैंड भी मिल रहा है।