अगर आप भी आईफोन (iPhone) के दीवाने हैं और इस फोन की सेल का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। iPhone 12 सीरीज के कई मॉडल Amazon और Flipkart पर 10,000 रुपये तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। इस सेल में आप iPhone 12 और iPhone 12 mini को Amazon और Flipkart से 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Jio ने पेश किया 152 रुपए की कीमत वाला धाकड़ प्लान, Airtel-Vi-BSNL के तगड़े प्लान फेल
आईफोन (iPhone) 12 फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 53,999 रुपये में उपलब्ध है। इस कीमत में आप फोन का 64GB मॉडल खरीद सकते हैं। वहीं, अमेज़न (Amazon) पर इसे 63,900 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन की रिटेल कीमत 65,900 रुपये है। iPhone 12 का 128GB मॉडल फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 64,999 रुपये में उपलब्ध है।
फ्लिपकार्ट (Flipkart) वेबसाइट पर iPhone 12 Mini फोन को 40,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। अमेज़न (Amazon) पर 64GB वैरिएंट की कीमत 53,900 रुपये है। iPhone 12 Mini का 128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 54,999 रुपये में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: Netflix पर अब तक सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनी Red Notice, क्या आपने देखी
आईफोन (iPhone) 12 और आईफोन (iPhone) 12 मिनी (Mini) दोनों में ही Apple ए14 बायोनिक प्रोसेसर है। इसके अलावा, दोनों फोन में सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले Apple के सिरेमिक शील्ड ग्लास द्वारा सुरक्षित है। आईफोन (iPhone) 12 में 6.1 इंच का डिस्प्ले है, जबकि आईफोन (iPhone) 12 मिनी (Mini) में 5.4 इंच का डिस्प्ले है। दोनों फोन के साथ चार्जर नहीं मिलेगा। इसी के साथ दोनों फोन की सेल हो रही है। दोनों फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।
यह भी पढ़ें: BSNL का 425 दिनों की वैलिडिटी वाला Recharge Plan कैसे दे रहा Vi-Jio को टक्कर, देखें