इंफिनिक्स (Infinix) का Zero 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर Rs 19,999 की कीमत में लॉन्च हो गया है। डिवाइस 18 फरवरी से सेल में आएगा। इंफिनिक्स (Infinix) ने Zero 5G की टेस्टिंग के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है। Infinix और Jio ने कंपनी के 5G फोन पर स्टेलर डाउनलोड स्पीड अचीव की है। वर्चुअल लैब ट्रायल के अलावा, डिवाइस को कई मायनों पर टेस्ट किया गया है जिससे 5G एंड-यूजर एक्सपिरियन्स के लिए इसकी क्षमता और परफॉर्मेंस को जांचा जा सके।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea के यूजर्स को फ्री में मिल रही ये धमाकेदार सेवा, सुनकर झूम उठे ग्राहक
Zero 5G 6nm मीडियाटेक डिमेन्सिटी 900 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और डिवाइस को लेटेस्ट Arm Cortex-A78 CPU कोर्स के साथ पेयर किया गया है और इसकी फ्रिक्वेंसी 2.4GHz तक जाती है। डिवाइस को Arm Mali-G68 GPU के साथ पेयर किया गया है। Infinix Zero 5G को LPDDR5 रैम तकनीक और अल्ट्रा फास्ट (UFS) 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। Infinix Zero 5G एंडरोइड 11 (Android 11) पर काम करता है।
Zero 5G को थर्मल मॉड्यूल 2.0 3-D कूलिंग मास्टर तकनीक का साथ दिया गया है जिससे हायर थर्मल कंडक्टिविटी मिल सके।
यह भी पढ़ें: 50MP का क्वाड कैमरा सेटअप और 5000mAh की धाकड़ बैटरी से लैस Redmi 10 2022 लॉन्च, ये रही खूबियाँ
Zero 5G में 6.78 इंच की FHD+ LTPS IPS डॉट डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है।
Zero 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP पोर्ट्रेट लेंस और एक 2MP डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन में एक 16MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 33W चार्जर के साथ आती है।