अगर हम Flipkart पर देखें तो आपको बता देते हैं कि यहाँ Infinix S5 Lite स्मार्टफोन को जल्द ही Rs 7,999 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसमें आपको एक पंच-होल डिस्प्ले मिलने वाली है, साथ ही यह अभी तक का सबसे सस्ता पंच होल डिस्प्ले वाला फोन होगा। अर्थात् अभी तक इस कीमत में पंच होल डिस्प्ले वाला कोई अन्य स्मार्टफोन बाजार में मौजूद नहीं है।
इस मोबाइल फ़ोन को लेकर Flipkart पर एक टीज़र पेज भी जारी कर दिया गया है। जिसके अनुसार इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 7,999 है। साथ ही इसमें डिवाइस के कुछ स्पेक्स भी सामने आये हैं। जहां एक ओर इसके बारे में काफी जानकारी सामने आ चुकी है, लेकिन अलावा इसके लॉन्च डेट और अन्य स्पेक्स के बारे में भी अन्य कई जानकारी अभी तक बाकी है। इस मोबाइल फोन के स्पेक्स अभी हाल ही में इन्टरनेट पर सामने आये थे।
अगर हम इसके कुछ लीक स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस फोन में यानी Infinix S5 Lite मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह कैमरा आपको एक मिश्रण के तौर पर मिलने वाला है जो 16MP के अलावा 2MP का सेकेंडरी कैमरा इसमें होने वाला है, साथ ही फोन में आपको एक QVGA कैमरा भी इसमें मिलने वाला है।
इसके अलावा फोन में आपको एक 16MP का ही सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। इसके अलावा इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 9 Pie पर लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ और ड्यूल सिम कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर मिल रहे हैं।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!