शानदार कलर और pop-up selfie कैमरा के साथ Huawei Y9 Prime (2019) हुआ लॉन्च

HIGHLIGHTS

Huawei Y9 Prime में है Snapdragon 710 SoC चिपसेट

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है डिवाइस

और पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आता है।

हुवावे का लेटेस्ट Huawei Y9 Prime स्मार्टफोन लॉन्च किया जा चुका है। यह नया फ़ोन Y9 Prime (2018) का ही अपग्रेड वर्ज़न है। स्मार्टफोन को कंपनी ने कई बदलाव के साथ अपग्रेड करके यूज़र्स को पेश किया है। पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ यह फ़ोन आता है। फ़ोन के खास स्पेक्स में आपको Snapdragon 710 SoC और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। कंपनी ने अभीतक फिलहाल इसकी कीमत और सेल के बारे में नहीं बताया है।

आपको बता दें कि Huawei की Global वेबसाइट पर इस डिवाइस को लिस्ट किया गया है, जहां इसके फीचर्स और सभी स्पेसिफिकेशंस की सभी जानकारी दी गई है। यूज़र्स स्मार्टफोन को Black, Green और Blue कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।

Huawei Y9 Prime (2019) स्पेसिफिकेशंस

Huawei Y9 Prime (2019) के स्पेक्स की बात करें तो इसमें आपको 6.59-इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है। इसमें कंपनी के द्वारा खुद डेवलप किया गया HiSilicon Kirin 710 चिपसेट दिया गया है, जो Mali-G51 MP4 GPU के साथ आता है। Huawei ने Y9 Prime (2019) को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें से पहला वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 4,000mAh की बैटरी दी गई है और यह USB Type-C पोर्ट के साथ आता है।

Huawei Y9 Prime (2019) में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 16MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसिंग सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 16MP का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। खास बात यह हैं कि कैमरा में 8 Scenes के रियल टाइम इमेज ऑप्टिमाइजेशन दिया गया है। कंपनी ने इस बात का भी दावा किया है कि यह पॉप-अप सेल्फी कैमरा ऊपर आने में केवल 1 सेकंड लेता है। स्मार्टफोन में Android 9 Pie बेस्ड कस्टम OS दिया गया है। स्मार्टफोन के रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :