ऐसा भी सामने आ रहा है कि सैमसंग भी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो फोल्डेबल होने के साथ साथ 7.3-इंच की डिस्प्ले से लैस होगा।
ऐसा भी सामने आ रहा है कि सैमसंग भी एक ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जो फोल्डेबल होने के साथ साथ 7।3-इंच की डिस्प्ले से लैस होगा। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि हुवावे कुछ ऐसा चाह रहा है। ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी दुनिया के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को नवम्बर में लॉन्च करने की योजना बना रही है।
इस बारे में जानकारी ETNews के माध्यम से सामने आ रही है। अगर ऐसा होता है या इस खबर पर विशवास करें तो ऐसा कहा जा सकता है कि यह दुनिया की पहली ऐसा कंपनी और यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन जाएगा। इसके अलावा कंपनी सैमसंग को इस मामले में पीछे छोड़ सकती है।
आपको यह भी बता दें कि Axon M के रूप में हम पिछले ही साल एक फोल्डेबल स्मार्टफोन को देख चुके हैं। हालाँकि यह डिवाइस पूरी तरह से फोल्देबल न होकर दो अलग स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया जिन्हें हिन्ज के माध्यम से जोड़ा गया है। लेकिन Huawei के आगामी फोन में आपको ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन में एक बैंडेबल OLED तकनीकी का इस्तेमाल किया जाने वाला है, जो फोल्ड हो जाती है। इसके अलावा आपको किसी अलग से हिन्ज की जरूरत नहीं होने वाली है।
यह स्मार्टफोन नवम्बर के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी को यह OLED पैनल सैमसंग की ओर से नहीं बल्कि LG की ओर से उपलब्ध कराया जाने वाला है। इस बारे में भी जानकारी ETNews के माध्यम से ही आई है। ऐसा इसलिए भी सामने आ रहा है क्योंकि इन दोनों कंपनियों की आपस में इस डिवाइस को लेकर सीधी टक्कर है।