Huawei अपनी Nova 5 सीरीज़ को लॉन्च कर चुका है जिसमें Nova 5, Nova 5 Pro और Nova 5i स्मार्टफोंस शामिल हैं। लॉन्च के समय उम्मीद की गई थी कि Nova 5i Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा लेकिन स्मार्टफोन को उस समय नहीं पेश किया गया था। अब कम्पनी ने घोषणा कर दी है कि Nova 5i Pro स्मार्टफोन को 26 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
Huawei ने Weibo पर Nova 5i Pro स्मार्टफोन का पहला प्रमोशनल विडियो रिलीज़ किया है जिससे पुष्टि होती है कि स्मार्टफोन को 26 जुलाई को पेश किया जाएगा। विडियो में आगामी स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स का खुलासा हुआ है।
विडियो के मुताबिक, Huawei Nova 5i Pro में 32 मेगापिक्सल का पंच होल सेल्फी कैमरा मिलेगा और फोन के बैक पर क्वैड कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा। यह फोन नए 7nm Kirin 810 चिपसेट द्वारा संचालित होगा।
जैसा कि पिछले रुमर्स में सामने आया है, फोन में 6.26 इंच की पंच-होल डिस्प्ले मिल सकती है और फोन के बैक पर क्वैड कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लाइव इमेज में बैक पैनल Mate 20 सीरीज़ के अन्य फोंस जैसा दिखाई देता है। इन चार कैमरा में एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP, 2MP और 2MP का कैमरा दिया जाएगा और साथ ही एक छोटी LED फ़्लैश दी जाएगी। फोन के फ्रंट पैनल पर 32MP का पंच-होल कैमरा मिल सकता है।
ऐसा हो सकता है कि Huawei अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की बजाए एक्सटर्नल फिंगरप्रिंट सेंसर का ही उपयोग करे, क्योंकि लाइव इमेजेस में क्वैड कैमरा सेटअप के साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर को भी देखा गया है। Mate 30 Lite को लेटेस्ट किरिन 810 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है और फोन में 3900mAh की बैटरी दी जाएगी।