Huawei इस समय शेनजेन में चल रहे ग्लोबल एनालिस्ट समिट के मध्य में है, इस समिट में कंपनी ने अपने आगामी साल के प्लान्स से पर्दा उठाया है। यहाँ अपनी एक प्रेजेंटेशन के दौरान का कंपनी के इस बारे में जानकारी दी है कि वह 2019 के दूसरे चरण में अपने दुनिया के पहले 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है।
इसके अलावा इस समय से कुछ पहले, कंपनी ने इस बात की भी घोषणा की है कि वह अपने मोबाइल वाई-फाई हॉट स्पॉट को भी लॉन्च कर सकती है, जो 5G क्षमता से लैस होने वाला है।
Paytm Deals: इन हेडफोंस पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स
आपको यहाँ यह भी बता देते हैं कि MWC 2018 में कंपनी ने अपने Balong 5G01 चिप को दिखाया था। इसे ही इस हॉटस्पॉट का एक मॉडल कहा जका सकता है, हालाँकि अभी तक कंपनी की ओर से इसके बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
https://twitter.com/neiltwitz/status/986127602283773952?ref_src=twsrc%5Etfw
हालाँकि अभी इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह डिवाइस Mate 30 हो सकता है। अगर हम Mate सीरीज के लॉन्च कर गौर करें तो इसी सीरीज को इस समय के आसपास लॉन्च किया जाता है, तो इसी से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि Mate 30 को 2019 की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इसी सीरीज को कंपनी अपनी 5G सीरीज के रूप में पेश कर सकती है। अभी तक सामने आये तथ्य तो कुछ इसी ओर इशारा कर रहे हैं।
Paytm Deals: इन हेडफोंस पर मिल रहे हैं अच्छे डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स
अब देखना यह होगा कि आखिर कंपनी इस डिवाइस को इस 5G क्षमता के साथ लॉन्च करती है, या किसी अन्य डिवाइस को इस फीचर के साथ पेश किया जाता है। अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, लेकिन समय के पास आते आते इस डिवाइस को लेकर काफी कुछ सामने आने की उम्मीद है। असल में यह फोन कंपनी के लिए एक बड़ी उपलब्धि होने वाला है, जिसे लेकर कंपनी कुछ गलत नहीं करना चाहेगी। अभी तक सभी कुछ सही चल रहा है, और ज्यादा कुछ लीक नहीं हुआ है।