चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei की ओर से उसका नया मोबाइल फोन Huawei Mate X Foldable MWC 2019 में पेश किया गया था। अब इस मोबाइल फोन को इसी महीने के सेल के लिए लाया जाने वाला है। इस बात की जानकारी कंपनी की ओर से ही दी गई है, कंपनी के अनुसार इस मोबाइल फोन को अक्टूबर या नवम्बर में सेल के लिए लाया जाने वाला है। हालाँकि अगर हम वेइबो पर एक कमेंट पर दिए गए रिप्लाई की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन को अक्टूबर महीने में ही सेल के लिए लाया जाने वाला है। अगर हम डिजाईन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी Fold और Huawei Mate X फोल्डेबल फोंस की आपस में कड़ी टक्कर होने वाली है। आपको यह भी बता देते है कि Huawei Mate X मोबाइल फोन में आपको किरिन 980 चिपसेट मिलने वाला है।
Huawei Mate X Foldable डिस्प्ले और चिपसेट
Huawei Mate X कंपनी का पहला 5G फ़ोन भी है जिसे कंपनी ने Bailong 5000 5G मॉडेम को Kirin 980 processor से पेअर-अप करके तैयार किया है। फोल्ड करने पर फ्रंट डिस्प्ले 6.6-inch OLED पैनल, 2480 X 1148 रेसोल्यूशन के साथ मिलती है और अनफोल्ड करने पर फ़ोन 8 इंच की डिस्प्ले में 2480 X 2200 रेसोल्यूशन के साथ मिलता है। Samsung Galaxy Fold की तरह ही जिसमें फोल्ड करने पर अंदर दो और डिस्प्ले मिलते हैं, Mate X इसका उल्टा ही है जहाँ एक यूनिफार्म डिस्प्ले के लिए रियर और फ्रंट डिस्प्ले को कंबाइन करना पड़ता है।
Huawei में आपको नौच नहीं मिलता है और रियर कैमरा सेल्फी कैमरा के लिए डबल हो जाता है। कैमरा की बात करें तो Huawei Mate X 40 MP wide-angle lens और एक 16 MP ultra-wide lens, और एक 8 MP telephoto lens के साथ आता है। Huawei के इस डिवाइस को फोल्ड करने पर यह 11mm चौड़ा और अनफोल्ड करने पर केवल 5.5mm चौड़ा होता है। फ़ोन में आपको 4500mAh बैटरी मिलती है जो Huawei के नए Super Charge 55Watts के साथ आती है।
Huawei Mate X फोल्डेबल फ़ोन में जहां आपको कैमरा बम्प या नौच नहीं मिलता है वहीं इसमें एक एन्ड पर आपको बार मिलता है जहा कैमरा को जगह दी गयी है, जहाँ बाकी इलेक्टॉनिक कॉम्पोनेन्ट और एंटीना हैं। फ़ोन को अनफोल्ड किये जाने पर बेहतर ग्रिप के लिए बार को खास डिज़ाइन दी गयी है। बार में आपको साइड माउंटेड fingerprint sensor भी मिलता है जैसा कि Sony Xperia स्मार्टफोन्स में मिलता है।
इस मोबाइल फोन को एक एंड्राइड डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, इसके अलावा इसे उन ही बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है जहां 5G deploy हो चुका है। हालाँकि यह US में लॉन्च नहीं किया जाने वाला है, क्योंकि यहाँ Huawei को बैन कर दिया गया है।