चीनी स्मार्टफोन कंपनी Huawei और हुवावे के ही सब-ब्रांड Honor ने हाल ही में अपडेट मिलने वाले फ़ोन्स की लिस्ट जारी की है। एक बड़े अपडेट के ज़रिये स्मार्टफोन्स को EMUI 9.1 स्किन दिया जायेगा। वहीं Honor के स्मार्टफोन को लेटेस्ट Magic UI 2.1 का अपडेट मिलेगा। हुवावे और हॉनर के कई स्मार्टफोन्स में यूजर इंटरफेस (यूआई) का सॉप्टवेयर अपडेट उपलब्ध कराया जायेगा।
EMUI 9.1 और Magic UI 2.1 की बात करें तो दोनों ही यूजर इंटरफेस स्किन Android 9 Pie आधारित हैं। दोनों ही ब्रांड्स के फ़ोन्स को EROFS (Extendable Read-Only File System) फाइल सिस्टम का सपोर्ट मिल रहा है। आपको बता दें कि कंपनी ने इस अपडेट के ज़रिये दोनों ब्रांड्स के फ़ोन्स को लेकर यह दावा किया है कि स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस और स्पीड पहले से बेहतर होगी। साथ ही फाइल रीड स्पीड 20% और ऐप स्टार्ट-अप की स्पीड 10% तक बढ़ सकती है।
वहीँ XDADevelopers की आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, नई फाइल सिस्टम से सिक्योरिटी में भी सुधार लाया जायेगा। आपको बता दें कि इस अपडेट के साथ हुवावे और हॉनर यूजर्स को GPU Turbo 3.0 का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।
इतना ही नहीं, गेमर्स के लिए खास खबर यह है कि अपडेट 25 गेम्स को सपोर्ट देगा जिनमें Fortnite, PES 2019, Minecraft, FIFA Mobile, Real Racing 3 और भी कई गेम शामिल हैं। कंपनी ने भी यह दावा किया है कि इससे गेमिंग के दौरान 10% बैटरी बचेगी और यूजर्स को बेहतर ग्राफिक एक्सपीरिएंस भी मिलेगा।
वहीँ Magic UI 2.1 के साथ यूज़र्स को नए आइकन मिलेंगे, जिनमें रिडेबलिटी और नए वालपेपर भी यूजर्स को दिए जायेंगे। साथ ही Honor View20,के अपडेट के साथ AR Measure App सपोर्ट भी मिलेगा।