Huawei की ओर से चीन में कंपनी के लेटेस्ट मोबाइल फोन यानी Huawei Enjoy 10 Plus को लॉन्च किया था, इस मोबाइल फोन को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि Huawei Enjoy 10 मोबाइल फ़ो को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल फोन जिसे TENAA पर देखा गया है इसका मॉडल नंबर ART-TL00x है। इस मोबाइल फोन के लिए कहा जा रहा है कि इसे Enjoy 10 के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन को कम कीमत में लौन्च्ब किया जा सकता है, साथ ही इसकी कुछ तसवीरें भी लीक हुई हैं।
लिस्टिंग से न केवल फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का पता चलता है, बल्कि डिजाइन का भी पता चलता है। लीक हुए रेंडर बताते हैं कि Huawei Enjoy 10 में पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाने वाला है। इसके अलावा आपको फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है जो फ्लैश के साथ यहाँ मौजूद है। फोन के रियर पैनल प कोई फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।
अगर हम स्पेसिफिकेशन्स आदि की बात करते हैं तो फोन में आपको एक 6.39-इंच की स्क्रीन मिलने वाली है, जो 720p रेजोल्यूशन के साथ आपको मिलती है, यह जानकारी TENAA की लिस्टिंग से सामने आ रही है। कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि फोन में आपको एक 48MP का मेन कैमरा मिलने वाला है साथ ही फोन में आपको एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का ही फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसके द्वारा आप सेल्फी आदि ले सकते हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में किरिन 710F चिपसेट हो सकता है।
अगर हम इस लिस्टिंग में आगे देखें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन में आपको एक 3900mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको फ़ास्ट चार्जिंग की सपोर्ट भी मिल रही है।