लीक हुई तस्वीर में यह फोन HTC 10 का सस्ता वर्जन लग रहा है.
मोबाइल निर्माता कंपनी HTC अपना नया फोन डिजायर 10 लॉन्च करने की तैयारी में लगा हुआ है. यह फ़ोन साल 2016 की तीसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है. ऐसी भी उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इस फ़ोन में HTC 10 की बॉडी देगी और इसे मिड-रेंज स्पेक्स के साथ पेश करेगी. वैसे ये डिवाइस उन लोगों को पसंद आ सकता है, जो कम कीमत में एक बढ़िया लुक वाला फ़ोन लेना चाहते हैं. हाल ही में, इस स्मार्टफोन की एक तस्वीर लीक हुई है, जिसमें यह HTC 10 का छोटा भाई लग रहा है. इसमें मेटल बॅक दिया गया है. इसका कैमरा ड्यूल LED फ्लैश से लैस होगा. लेकिन इसके कैमरा के बारे अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.
बता दें कि, कंपनी ने HTC 10 स्मार्टफ़ोन अभी हाल ही में भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया है. इसमें मेटल बॉडी दी गई है. इस फ़ोन में 5.2-इंच की QHD डिस्प्ले भी मौजूद है, यह कुअलकॉम स्नेपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4GB की रैम के साथ आता है. इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है. कंपनी ने इस फ़ोन का इस और वर्जन HTC 10 लाइफस्टाइल भी पेश किया था. यह HTC 10 से काफी मिलता जुलता है. यह स्नेपड्रैगन 652 प्रोसेसर और 3GB रैम से लैस है. यह भारत में उपलब्ध नहीं है और कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह भारत में कब तक लॉन्च होगा.