Oppo Reno 4 Pro आज भारत में लॉन्च हे जा रहा है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30pm शुरू होगा और इवेंट में इसकी कीमत और उपलब्धता का भी पता चलेगा। Reno 4 Pro में भारतीय बाज़ार के लिए लोकलाइज फीचर भी मिलेगा। हाल ही में आए लीक से Oppo Reno 4 Pro की कीमत और भारतीय वेरिएंट की स्पेसिफिकेशन के संकेत मिले हैं। याद दिला दें फोन को चीन में स्नैपड्रैगन 765G SoC के साथ लॉन्च किया गया था।
कंपनी Oppo Reno 4 को भारत में AR लॉन्च इवेंट के ज़रिए पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30pm पर शुरू होगा और इसे Oppo Mobile India के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम किया जाएगा। हाल ही में आए लीक के मुताबिक Oppo Reno 4 Pro की कीमत Rs 32,990 रखी गई है। डिवाइस को स्टेरी नाइट और सिल्की व्हाइट कलर में फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा।
Oppo Reno4 Pro में 6.55-inch Full HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और यह AMOLED स्क्रीन है जिसके टॉप लेफ्ट कोर्नर पर एक पंच होल दिया गया है। डिस्प्ले को 90Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ प्लेबैक दिया गया है। स्क्रीन को गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G द्वारा संचालित है और यह ओक्टा-कोर CPU है और इसे Adreno 620 GPU के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
Reno 4 Pro के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 48MP का कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.7 है, दूसरा कैमरा 13MP का टेलीफोटो लेंस है जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है और तीसरा कैमरा 12MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेन्सर है जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आया है। रियर कैमरा से 30fps पर 4K शूटिंग की जा सकती है और इसे ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो SuperVOOC 2.0 के ज़रिए 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ओप्पो का दावा है कि यह 36 मिनट में 0-100% तक चार्ज कर सकती है।