Redmi 7A आज भारत में एंट्री लेने वाला है और शाओमी अपने लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग भी करेगा। फोन को दो महीने पहले चीन में लॉन्च किया गया था और अब भारतीय बाज़ार में भी इस फोन को पेश किया जा रहा है। Redmi 7A दरअसल Redmi 7 का निचला वर्जन है और यह 5.45 इंच की डिस्प्ले और 4,000mAh बैटरी से लैस है।
Xiaomi यह लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे शुरू करने वाला है और कम्पनी के यूट्यूब पेज पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी। इसके बाद ही डिवाइस की कीमत का पता चलेगा।
Redmi 7A को चीन में CNY 549 (लगभग Rs 5,500) की कीमत में लॉन्च किया है और यह कीमत 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट की है, इसके अलावा 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत CNY 599 (लगभग Rs 6,000) रखी गई है। रेड्मी 7A को भारत में भी लगभग इसी कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर सेल किया जा सकता है।
चीनी वैरिएंट की बात करें तो डिवाइस को पॉलीकार्बोनेट बैक दिया गया है और इसे स्प्लेश प्रुफ बनाने के लिए P2i नेनो-कोटिंग दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को एंडरोइड 9 पाई पर आधारित MIUI 10 पर लॉन्च किया गया है। फोन में 5.45-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है और यह एक HD+ डिस्प्ले है।
रेडमी 7A को स्नैपड्रेगन 439 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है जो 1.95GHz पर क्लोक्ड है। अभी डिवाइस के रैम और स्टोरेज विकल्प का भी खुलासा नहीं हुआ है हालांकि डिवाइस में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Xiaomi ने डिवाइस में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है। जहां तक कैमरा डिपार्टमेंट की बात है डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जिसके साथ ही एक LED फ्लैश मौजूद है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
हैंडसेट के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साथ ही यह AI-आधारित फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है। कनैक्टीविटी के लिए डिवाइस में ड्यूल-सिम, 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ 4.2, GPS, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है।