क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप अपने फ़ोन पर बहुत जरुरी काम करने में व्यस्त हैं और अचानक ही आपका फ़ोन हैंग होना शुरू कर गया हो? और आप जो काम कर रहे हैं वह बहुत ही ज्यादा इम्पोर्टेंट है और आप उसे कर ही नहीं पा रहे हैं क्योंकि आपके फ़ोन ने काम करना बंद कर दिया है. वह इतना हैंग होना शुरू कर दिया है कि आप उस फ़ोन को री-स्टार्ट किये बिना कोई काम नहीं कर सकते हैं… हम जानते हैं कि आप कई बार ऐसी स्थिति में फंसे होंगे. क्यों हमने सही कहा न… या ऐसा भी हो सकता है कि आपको किसी से अर्जेंट कॉल करनी है और आपका फ़ोन आपको ऐसा करने नहीं दे रहा है वह बहुत ही अधिक स्लो हो गया है. बहुत बार ऐसी कई समस्याएं अचानक ही हमारे सामने आ जाती हैं जब उन्हें नहीं आना चाहिए. और इस स्थिति में हमारा दिमाग खराब होने के अलावा और कुछ भी नहीं हो सकता है.
इसके अलावा अगर आप निरंतर अपने फ़ोन को लेकर परेशान हो गए हैं, उसके स्लो होने से आपको बहुत सारी अन्य समस्याएं आने लगी हैं तो अब आपको परेशान होने की या अपना फ़ोन बदलने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि यहाँ हम आपके लिए कुछ ऐसे आसान से उपाए ले आये हैं जो इस समस्या से कुछ ही मिनटों में निजात दिला सकते हैं. अब आपको लगेगा कि आखिर ऐसा क्या करना होगा, कुछ तो शायद आपको भी पता होगा, जैसे फ़ोन के बेकग्राउंड ऐप्स को बंद करके आप अपने फ़ोन को फिर से कुछ समय के लिए सही प्रकार से चला सकते हैं, और इससे फ़ोन के गर्म होने की भी समस्या समाप्त हो जाती है लेकिन आपको ऐसा कुछ नहीं करना है इसके अलावा आपको हम एक ऐसा उपाए बताने वाले हैं जो इससे भी कहीं ज्यादा आसान है.
अपने फ़ोन को एक बार फिर से सही प्रकार से रिफ्रेश करने के लिए आपको क्लीन मास्टर का इस्तेमाल करना चाहिए… इसे इस्तेमाल करने के लिए अपने फ़ोन की होम स्क्रीन पर जाएँ ऐसा करने के लिए आपको सेंट्रल बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको मेनू बटन पर क्लिक करना होगा. इसके साथ ही आपको अब क्लीन मास्टर ऐप पर जाना होगा. यहाँ आपको मेमोरी बूस्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. और अब आखिर में आपको बूस्ट बटन पर क्लिक करना है. जैसे ही आप ऐसा करते हैं आपको फ़ोन एक बार फिर से उसी तरह काम करने के लिए तैयार है जैसे वह उस समय करता था जब आपने इसे खरीदा था. आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के भी अपने फोन की धीमी गति को बढ़ा सकते हैं।