IRCTC भारतीय रेल का कैटरिंग और टूरिज्म कारपोरेशन की एक इकाई है। इसके माध्यम से आप भारतीय रेल में कैटरिंग के साथ साथ अपने ऑनलाइन टिकेट बुकिंग से जुड़े हर काम को अंजाम दे सकते हैं। इस प्लेटफार्म की मदद से आप भारत में किसी भी स्थान पर ऑनलाइन रेल टिकेट बुक करके ट्रेवल कर सकते हैं। हालाँकि अगर आप एक नए यूजर हैं और आपको नहीं पता है कि आखिर यह सब कैसे होता है तो आपको घबराने या अपने किसी नजदीकी से भी कुछ पूछने की जरूरत नहीं है।
आपने भी टिकट बुकिंग के लिए IRCTC साइट पर विजिट किया होगा और अगर आप जल्दी टिकट बुक करने का तरीका जानना चाहते हैं तो आप इस लिंक पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप IRCTC पर टिकट कैंसिल करने के बाद अपना रिफंड स्टेटस जान सकते हैं। यह बहुत ही आसान तरीका है और आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिसके बाद आप अपना refund status जान पाएंगे…
यहां आपको टॉप मेन्यू में जाकर माय अकाउंट विकल्प पर जाना है
अब यहां आपको रिफंड हिस्ट्री विकल्प मिलेगा इस पर क्लिक करें
अब यहां आप रिफंड स्टेटस चेक कर पाएंगे
आपको बता दें कि आप एक दिन से पहले ही तत्काल ई-टिकट बुक कर सकते हैं, AC बोगी में ऑनलाइन टिकट बुकिंग खिड़की सुबह 10 बजे खुलती है जबकि नॉन-एसी बोगी के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए सुबह 11 बजे बुकिंग करनी होगी।