ये तो हम सभी जानते हैं कि कभी-कभी वेबपेज पर आने वाले पॉप-अप ऐड्स हमें बहुत ज़्यादा परेशान कर देते हैं। लेकिन अक्सर इन ऐड्स की वजह से फ्री कॉन्टेंट भी मिलता है इसलिए हम इन्हें सह लेते हैं। अगर ऐसा हो कि हम अपने फोन पर कुछ ज़रूरी काम कर रहे हैं या बैंक ऐप पर कोई डिटेल्स फिल कर रहे हों और ऐसे में ये ऐड पॉप-अप हों तो बहुत ज़्यादा दिक्कत आ जाती है।
अगर आपके फोन की स्क्रीन पर किसी ऐप के कारण ऐड या ऐड से जुड़ी इमेज या विडियो आती है तो आप आप जान सकते हैं कि ये किस ऐप के कारण हो रहा है और इससे निजात कैसे पाई जा सकती है। ये जानने के लिए कई तरीके हैं जिन्हें हमने इस आर्टिकल में बताया है। आप इन स्टेप्स को फॉलो कर के जान सकते हैं कि आपके फोन की स्क्रीन पर किस ऐप के कारण ये पॉप-अप ऐड आ रहे हैं।
फोन के ऐप्स की जांच कर के हम जान सकते हैं कि किस ऐप के कारण हमें इतने ऐड्स का सामना करना पड़ रहा है। जानने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें…
अब यहां आपको अपने फोन में इंस्टाल्ड सभी ऐप्स मिलेंगे। अगर आपको यहां कोई ऐप बिना किसी आइकॉन के दिखाई देता है या ऐसा कोई ऐप मिलता है जो आपने इंस्टाल न किया हो तो उसकी जांच करें और अगर ज़रूरी ऐप नहीं है तो उसे अनइंस्टाल कर दें।
यह ऐसे ऐप्स को ढूंढने का आसान और तेज़ तरीका है, इसके ज़रिए आप जान सकते हैं कि आपके एंड्राइड डिवाइस में कौन-सा ऐप पॉप-अप ऐड दिखा रहा है। जब भी फोन की स्क्रीन पर कोई ऐड पॉप-अप हो, ऐप को बंद कर के फोन में उपयोग किया गया आखिरी ऐप देखें। प्ले स्टोर आपको सबसे आखिरी में उपयोग किया गया ऐप दिखाएगा जिससे आप जान सकते हैं कि किस ऐप के कारण यह ऐड आ रहे हैं।
अगर ऐड आपके डिवाइस की नोटिफिकेशन ट्रे में पॉप-अप करता है तो आप बहुत ही आसानी से इसके पीछे छुपे ऐप को पहचान सकते हैं। इसके लिए नोटिफिकेशन पर लॉन्ग-प्रेस करना होगा और ‘i’ बटन पर टैप करना होगा जिसे ऐप के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।
इस तरह एप्लीकेशन का परमिशन पेज खुलेगा और यहां आप ऐप की परमिशन में बदलाव कर सकते हैं या फिर ऐप अगर उपयोग में नहीं है तो उसे अनइंस्टाल भी कर कसते हैं।
अगर ऊपर बताए स्टेप्स ट्राई कर ह्चुके हैं तो आप कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा भी ले सकते हैं, जिससे आप पॉप-आपस ऐडवेयर को पहचान कर इन्हें रिमूव कर सकते हैं। इन ऐप्स में Lookout Security, AppBrain Ad Detector, Addons Detector, Popup Ad Detector आदि शामिल हैं।