govt new system will now automatically block fake international calls posing as indian numbers
स्मार्टफोन्स को उनके बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के कारण आधुनिक दुनिया कि स्विस आर्मी का चाकू माना जाता है। हालांकि, हममे से ज्यादातर लोग सैंकड़ों कॉल्स में शामिल होते हैं, लेकिन Spam Calls की बाढ़ से कोई नहीं बच पाता।
अगर आप सोच रहे हैं कि क्या स्पैम कॉल्स को रोकने का कोई तरीका है, तो आज हम आपको जिस फीचर के बारे में बताने वाले हैं वह आपको यही समझाएगा कि आप iOS और एंड्रॉइड दोनों पर स्पैम कॉल्स को कैसे रोक सकते हैं। हालांकि, ट्रूकॉलर जैसे ऐप का इस्तेमाल करके ऐसा किया जा सकता है, लेकिन कई स्मार्टफोन्स एक ऐसे बिल्ट-इन टूल के साथ आते हैं जो ऑटो स्पैम कॉल ब्लॉक फीचर ऑफर करते हैं।
अब, ट्रूकॉलर ऐप को खोलें और स्पैम डिटेक्शन को इनेबल करें। हालांकि, इससे स्पैम कॉल्स अपने आप ब्लॉक नहीं होंगी, ट्रूकॉलर उस फोन नंबर की तुलना डेटाबेस के साथ करेगा कि वह एक स्पैम कॉल है या नहीं।
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea ने eSIM को लेकर उठाया बड़ा कदम, क्या Airtel और Reliance Jio को मिलेगी टक्कर
अगर आपके पास एक सैमसंग स्मार्टफोन है तो सैमसंग डायलर खोलें, सेटिंग्स पर जाएं और आखिर में ब्लॉक स्पैम और स्पैम कॉल्स को इनेबल कर दें। कम्पनी यूजर्स को दो विकल्प देती है, या तो यूजर्स केवल अधिक खतरे वाले स्कैम कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं या फिर उसी मेन्यू में से सभी स्कैम कॉल्स को ब्लॉक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: BSNL VS Reliance Jio: इस औसत कीमत में कौन जीत रहा Best Prepaid Plan का खिताब, Ambani या BSNL