हाल ही में हॉनर के अपकमिंग फोन Honor V30 Pro 5G मोबाइल फोन के लॉन्च की जानकरी मिली है। हॉनर के प्रेजिडेंट Zhao Ming ने इस बात से पर्दा उठाते हुए यह कहा है कि 5G कनेक्टिविटी के साथ आने वाला Honor V30 Pro अगले महीने यानी नवंबर में लॉन्च किया जायेगा। हालांकि लॉन्च की आधिकारिक डेट नहीं बतायी गयी है।
Honor President Zhao Ming की मानें तो यह अपकमिंग हॉनर फोन Stand Alone और Non-Stand Alone मॉडल्स के साथ आ सकता है। कहा जा रहा है कि यह फ़ोन युवा पीढ़ी को ज़्यादा आकर्षित कर सकता है।
रूमर्स की मानें तो Honor V30 Pro 5G मॉडल लाइन अप का हिस्सा होगा। इस फोन में Kirin 990 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही ऑप्टिक्स के तहत फोन में 60MP का रियर कैमरा और OLED स्क्रीन दी जा सकती है। साथ ही इस फोन के फ्रंट में ड्यूल पंच होल भी दिया जा सकता है।
Honor V30 मॉडल में Kirin 990 का 4G version इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही LCD स्क्रीन सिंगल पंच होल के साथ। इसके वैनिला मॉडल में 22.5W वार्डस और 40W वायर्ड और 15W वायरलेस के इस्तेमाल Pro वैरिएंट में किया जा सकता है।