सूत्रों के मुताबिक हॉनर V30 स्मार्टफोन में पंच होल डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में ड्यूल फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। इस समय कंपनी इस फोन पर काम कर रही है। Honor V30 5G स्क्रीन में हल्का कर्व रहेगा और साथ ही बेज़ेल्स भी दिखाई देंगे। इसका मतलब View 20 में मौजूदा फ़्लैट पैनल यहाँ आपको नहीं मिल सकता है। फोन की चिन पतली होगी और स्पीकर ऊपर की तरफ नहीं दिए जा सकते हैं।
Honor ने अपने V lineup में एक फ़ोन और लेन की तैयारी कर ली है। V30 हॉनर View 20 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न होगा लेकिन काफी कुछ नए मॉडल में बदल सकता है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई भी जानकरी नहीं मिली है कि कंपनी कब तक इस फ़ोन को लॉन्च कर सकती है। इसकी जानकारी Weibo से मिली है।
वहीँ साथ ही कंपनी फ़ोन को नौच के साथ, ठीक Samsung Galaxy S10+ की तरह पेश कर सकती है। हालांकि ये नौच pill-shaped notch होगी जो सैमसंग से थोड़ी अलग हो सकती है। Honor v30 में नौच डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कार्नर में दिया जा सकता है। वैसे अभी तक इस फोन को लेकर ज़्यादा डीटेल्स नहीं मिल पायीं हैं। इसमें AMOLED डिस्प्ले होने की बात कही जा रही है।