Honor एक समय के लिए इंडिया में अपने स्मार्टफोन्स को सेल करना बंद कर चुका था लेकिन अभी पिछले साल ही Honor ने इंडिया के बाजार में एक बार फिर से एंट्री मार ली है। अब ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इंडिया में अपने नए फोन Honor X9c 5G को लॉन्च कर सकता है। इस फोन को ग्लोबल मार्केट में कुछ समय पहले यानि November 2024 में लॉन्च किया जा चुका है। अब इस फोन की पहली झलक Amazon India पर देखी जा सकती है। यहाँ इस फोन का नजर आना इस फोन के इंडिया में जल्द लॉन्च होने की ओर इशारा कर रहा है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Honor भारत में में अपने Honor 200 Lite को भी लॉन्च कर चुका है।
Honor X9c 5G स्मार्टफोन को इंडिया में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की आधिकारिक पुष्टि कंपनी ने नहीं की है लेकिन Amazon india पर एक माइक्रोसाइट पर इस फोन को देखा जा सकता है। हालांकि, यहाँ फोन के नाम के बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन एक टीजर पोस्टर से यह जानकारी मिली है कि इस फोन को Honor X9c 5G के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। Amazon Listing से फोन के कुछ मुख्य फीचर्स के बारे में जानकारी मिल रही है। जानकारी आ रही है कि फोन के कैमरा में OIS और EIS क्षमता हो सकती है।
Honor X9c 5G स्मार्टफोन में एक डुअल कैमरा सेटअप होने की जानकारी आ रही है। Amazon Listing से भी इसी ओर इशारा मिलता है। इस फोन में एक 108MP का मेन कैमरा हो सकता है, जो आपको हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी में मदद करने वाला है।
Honor X9c 5G स्मार्टफोन में एक 6.78-इंच की Curved AMOLED डिस्प्ले होने वाली है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर आएगी। इसके अलावा इस फोन में आपको स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर मिल सकता है। इस प्रोसेसर के साथ आप हल्की गेमिंग के साथ साथ अपने दिन के सभी काम कर सकते हैं। अब जब हम जानते है कि Honor X9c 5G को जल्द ही इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है, ऐसे में इसे लेकर आने वाले समय में और जानकारी आने की उम्मीद है।
Honor कुछ समय पहले तक अपने कुछ सबसे दमदार फोन्स को लॉन्च कर चुका है। ऐसे में एक नए फोन के आने से अन्य स्मार्टफोन ब्रांडस को टेंशन होने लगी है। असल में, कंपनी सबसे दमदार फोन्स को लॉन्च करने के लिए जानी जाती है, जो बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी, कैमरा और दमदार परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं।