पिछले महीने कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं थीं जिनसे मालूम होता है कि Honor India जनवरी 2020 में भारत में अपना Honor 9X smartphone लॉन्च कर सकती है। चीनी कम्पनी ने साल 2020 की शुरुआत अपनी अगली X series के टीज़र के साथ की है। ऐसा हो सकता है कि Honor 9X को जल्द ही भारत में लॉन्च करे।
Honor इस समय Honor 9X के दो वैरिएंट सेल कर रहा है जिसमें एक चीनी मार्किट के लिए और दूसरा ग्लोबल मार्किट के लिए है। चीनी वैरिएंट किरिन 810 चिपसेट द्वारा संचालित है जबकि ग्लोबल वैरिएंट किरिन 710F से लैस है। अभी यह जानकारी हासिल नहीं हुई है कि किस वैरिएंट को भारत में launch किया जाएगा। हालांकि, ऐसी सम्भावना है कि कम्पनी भारत में ग्लोबल वैरिएंट ही पेश करेगी।
https://twitter.com/HiHonorIndia/status/1212689927755857922?ref_src=twsrc%5Etfw
चीन में उपलब्ध हॉनर 9एक्स स्मार्टफोन में आपको 6.59 इंच की फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलती है। डिवाइस Android Pie आधारित EMUI 9.1.1 पर रन करता है। स्मार्टफोन HiSilicon Kirin 810 octa-core processor के साथ 6 जीबी तक रैम से लैस है। इनबिल्ट स्टोरेज में आपको 64 जीबी और 128 जीबी दिया गया है जिसे 512 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से बढ़ाया जा सकता है।
अब अगर ऑप्टिक्स के तहत डिवाइस में ड्यूल कैमरा सेटअप है जिसमें अपर्चर एफ/ 1.8 के साथ 48 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। साथ ही डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। वहीँ सेल्फी कैमरा के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसरदिया गया है। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।