आज दोपहर 12 बजे Flipkart पर एक बार फिर से सेल के लिए आयेगा Honor 9 Lite स्मार्टफोन

Updated on 03-Apr-2018
HIGHLIGHTS

Honor 9 Lite स्मार्टफोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को आप महज Rs 12,999 की कीमत में खरीद पाएंगे। आज दोपहर 12 बजे यह स्मार्टफोन एक बार फिर से सेल के लिए आयेगा।

Huawei ने अभी कुछ महीनों पहले ही भारत में अपने शानदार डिजाईन और ड्यूल कैमरा से लैस स्मार्टफोन Honor 9 Lite को लॉन्च किया था। और आज एक बार फिर से दोपहर 12 बजे यह स्मार्टफोन Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। इस स्मार्टफोन को लॉन्च के बाद से कई बार सेल के लिए आ चुका है, और हर सेल में कुछ ही मिनटों में यह स्मार्टफोन सोल्ड आउट हो जाता है। स्मार्टफोन को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था। 

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका मिड-रेंज में आने के बाद भी क्वाड कैमरा सेटअप से लैस होने के साथ ही फेस अनलॉक फीचर के साथ लॉन्च होना, सबको लुभा रहा है। और यही कारण है कि इस स्मार्टफोन के सेल पर आने के कुछ ही मिनटों में यह सोल्ड आउट हो जाता है। आपको बता दें कि अभी पिछले सप्ताह ही कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एक OTA अपडेट के माध्यम से राइड मोड फीचर दे दिया है। यह उस समय आपके काफी काम आ सकता है, जब आप अपना दुपहिया वाहन चला रहे हों। यह फीचर मार्च के एंड तक सभी स्मार्टफोंस में मिलना शुरू हो जाएगा।

Amazon पर मिल रहे हैं इन स्मार्टफोंस पर कुछ ख़ास ऑफर्स

स्मार्टफोन के साथ मिलने वाले कुछ ऑफर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वर्जन को Rs 14,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था, हालाँकि अज होने वाली इस सेल में आप इस मॉडल को महज Rs 12,999 की कीमत में ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन के साथ Rs 2,000 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, साथ ही आपको Rs 7,000 की बायबैक गारंटी भी मिल रही है।

Honor 9 Lite स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता दें कि स्मार्टफोन में आपको एक 5.65-इंच की FHD+ 2160×1080 पिक्सेल रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले मिल रही है। यह स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आई है। स्मार्टफोन में ओक्टा-कोर किरिन 650 CPU दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ एक 4GB रैम के अलावा एक 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले वैरिएंट भी मिल रहा है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

स्मार्टफोन का सबसे ख़ास फीचर इसका क्वाड-कैमरा सेटअप है। इसमें एक 13-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप फोन के फ्रंट और रियर में मौजूद है। इन दोनों ही कैमरा के साथ आप 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली पोर्ट्रेट मोड वाली विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। फोन को एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है। फ़ोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रे रंगों में लिया जा सकता है।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :