जहां एक ओर सामने आ रहा है कि कंपनी यानी Huawei अब अपनी ब्रांडिंग के साथ ही स्मार्टफोंस को लॉन्च करने वाली है, अभी तक हमने देखा है कि Huawei ने अपने सब-ब्रांड यानी Honor के नाम से काफी बजट स्मार्टफोंस को लॉन्च किया है, लेकिन कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि कंपनी अब इस नाम से फोंस को लॉन्च नहीं करेगी इसके अलावा अपने नाम से यानी Huawei की ब्रांडिंग से ही फोन लॉन्च किये जायेंगे।
हालाँकि अगर नए लीक पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि ऐसा नहीं होने वाला है, यानी अपने सब-ब्रांड के तहत कंपनी नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जिसे Honor 8X के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस डिवाइस को लेकर इंटरनेट पर नई जानकारी सामने आई है, ऐसा सामने आ रहा है कि यह डिवाइस Huawei के mate 20 और mate 20 Pro के जैसा हो होने वाला है। हालाँकि अभी के लिए यह तीनों ही डिवाइस आगामी हैं।
अगर नए लीक पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि इस फोन की कुछ लाइव तसवीरें लीक हुई हैं। यह जानकारी वेइबो और playfuldroid के माध्यम से सामने आई है, आप इन तस्वीरों को भी यहाँ जाकर देख सकते हैं।
भी हाल ही में Huawei Mate 20 स्मार्टफोन को लेकर जानकारी सामने आई थी। और एक बार फिर से इसे लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। इस नए लीक के अनुसार इस डिवाइस को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और किरिन 980 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। XDA डेवेलपर्स के माध्यम से यह जनकारी सामने आई है। इस लीक से ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस नए डिवाइस में 6.3-इंच की AMOLED स्क्रीन भी हो सकती है।
अगर हम पिछले साल आये डिवाइस की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि Huawei Mate 10 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से एक LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया था, इसके अलावा Huawei Mate 10 Pro स्मार्टफोन को एक AMOLED डिस्प्ले के साथ बाजार में उतारा गया था। अब एक रुसी वेबसाइट hi-tech.mail.ru के माध्यम से जानकारी सामने आ रही है कि Huawei Mate 20 Pro स्मार्टफोन को एक कर्व्ड OLED पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह डिस्प्ले हम पिछले साल आये Huawei Mate RS Porsche Design वाले स्मार्टफोन में देख चुके हैं।