चीनी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना नया स्मार्टफ़ोन हॉनर 8 ड्यूल-रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ पेश किया है.
चीनी स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपना नया स्मार्टफ़ोन हॉनर 8 ड्यूल-रियर कैमरा और 4GB रैम के साथ पेश किया है. यह स्मार्टफ़ोन कम्पनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन है जिसे अफोर्डेबल सब-ब्रांड में तहत लॉन्च किया गया है.
फ़ोन में आपको 5.2-इंच की डिस्प्ले 1080p के साथ मिल रही है. इसके अलावा जैसा कहा जा रहा था फ़ोन में आपको ड्यूल 12MP का रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है. साथ ही आपको सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा भी फ़ोन में मिल रहा है. इसके अलावा बता दें कि फ़ोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिल रही है जिसे आप बढ़ा भी सकते हैं. हालाँकि अभी तक अगर स्मार्टफ़ोन को देखें तो यह हुवावे P9 से काफी मिलता है.
फ़ोन में आपको 3000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है. साथ ही इसमें एक USB Type-C पोर्ट के साथ एक 3.5mm का हेडफ़ोन जैक भी मिल रहा है. स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 6.0 पर चलता है. इसके साथ ही आपको बता दें कि फ़ोन को दो रैम और स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है.