अभी हाल ही में कुछ नई खबरों के अनुसार, हॉनर 8 को अब जल्द ही पेश किया जा सकता है. यह V8 स्मार्टफ़ोन का नया और और अधिक कॉम्पैक्ट वर्ज़न हो सकता है.
अभी हाल ही में कुछ नई खबरों के अनुसार, हॉनर 8 को अब जल्द ही पेश किया जा सकता है. यह V8 स्मार्टफ़ोन का नया और और अधिक कॉम्पैक्ट वर्ज़न हो सकता है. इस स्मार्टफ़ोन के बारे में अभी कुछ ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन कुछ रिपोर्टस के अनुसार, स्मार्टफ़ोन में बढ़िया फीचर्स हो सकते हैं, और इसकी कीमत भी सामने आई है. कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफ़ोन को 5 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है.
अगर हॉनर V8 स्मार्टफ़ोन के फीचर्स पर नज़र डालें तो स्मार्टफ़ोन में 5.7-इंच की QHD डिस्प्ले और किरिन 950 प्रोसेसर के साथ 4GB की रैम भी हो सकती है. साथ ही अगर हॉनर 8 के स्पेक्स की चर्चा करें तो इसमें आपको 5.2-इंच की डिस्प्ले मौजूद है. इसके साथ ही बता दें कि इस स्मार्टफोन में किरिन 950 प्रोसेसर या किरिन 955 प्रोसेसर हो सकता है. इसके अलावा इसमें आपको 4GB की रैम भी मिल रही है. इसके अलावा फ़ोन में आपको USB-Type C पोर्ट भी मिल रहा है. इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 300 डॉलर हो सकती है लेकिन यह कीमत NFC-रहित 1080p मॉडल की कीमत हो सकती है. इसके अलावा इसके प्रीमियम वर्ज़न की कीमत जो 128GB वाला एडिशन होगा, 425 डॉलर हो सकती है. आपको बता दें कि इस स्मार्टफ़ोन के 5 अलग अलग वैरिएंट्स को पेश किया जाएगा.
इस स्मार्टफ़ोन को 5 जुलाई को पेश करने के बाद कंपनी का कहना है कि इसे बाज़ार तक लाने में एक सप्ताह का समय लगने वाला है और बता दें कि इसे 12 जुलाई को बाज़ार से खरीदा जा सकता है.