Honor 20 Lite (Youth Edition) को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च कर दिया है। यह एक मिड रेंज फ़ोन है जो ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले मिलती है। आपको बता दें कि चीन में लॉन्च किया गया यह हॉनर 20 लाइट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए Honor 20 Lite फोन से काफी अलग है। फोन को मैजिक नाइट ब्लैक, ब्लू वाटर जेड और आइसलैंडिक फैंटेसी रंग में पेश किया गया है।
हॉनर 20 लाइट (Youth Edition) की कीमत 1,399 चीनी युआन यानी करीब 14,000 रुपये से शुरू होती है जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। फोन का 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल 1,499 चीनी युआन यानी करीब 15,000 रुपये में मिलता है। फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 1,699 चीनी युआन यानी करीब 17,000 रुपये और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल 1,899 चीनी युआन यानी करीब 19,000 रुपये में मिलता है।
डुअल-सिम सपोर्ट के साथ फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दी गयी है। हॉनर 20 लाइट का चीनी वेरिएंट एंड्रॉयड 9 पाई आधारित ईएमयूआई 9.1.1 सॉफ्टवेयर पर रन करता है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज दी गयी है।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 4,000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी ओटीजी शामिल हैं।