अगले हफ्ते जहाँ Honor 20 सीरीज़ का ग्लोबल लॉन्च होने जा रहा है वहीँ भारत में भी इसके लॉन्च के समय का खुलासा हो चुका है। कंपनी ने बुधवार को ही को ही इस बात का खुलासा किया है कि Honor 20-series phones को देश में यानि भारत में 11 जून को लॉन्च किया जायेगा। आपको बता दें कि Honor 20, Honor 20 Pro और Honor 20 Lite इस लिस्ट शामिल है। हॉनर 20 लाइट को इस महीने की शुरुआत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। Honor 20 और Honor 20 Pro को कंपनी लंदन में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी।
हालांकि Honor India ने अभी तक इस इवेंट की कोई खास जानकारी नहीं दी है। उम्मीद यही की जा रही है कि 21 मई को लंदन में Honor 20 और Honor 20 Pro का खुलासा किया जायेगा।
अबतक की आयीं लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक हॉनर 20 और हॉनर 20 प्रो स्मार्टफोन 4 रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। साथ ही बैक पर डिवाइस के 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया जा सकता है। अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल कासेंसर दिया जा सकता है। प्रो वैरिएंट में 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है और Honor 20 में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ असिस्ट कैमरा दिया जा सकता है। Honor 20 में 6.26 इंच और Honor 20 Pro में 6.5 इंच डिस्प्ले दी जा सकती है।
Honor 20 Lite की बात करें तो यह 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले में मिल मिलेगा। इसमें आपको 3,400 एमएएच की बैटरी के साथ एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथहाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। 4 जीबी रैम के साथ ही इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!