Honor 10 स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से लीक और रुमर्स आना शुरू हो गेट थे, और अब तक इस स्मार्टफोन को लेकर बहुत कुछ सामने आ चुका है। इन लीक्स में ऐसा भी सामने आया है कि इस स्मार्टफोन को ग्लोबली 15 मई को लॉन्च किया जा सकता है, इस इवेंट के लिए एक मीडिया इनवाइट भी सामने आ चुका है। इसके अलावा कुछ समय पहले ही इस स्मार्टफोन को लेकर एक प्रमोशनल इमेज सामने आई थी, जो इसके बारे में कुछ जानकरी दे रही थी।
इसके अलावा अब नई जानकारी जो इस स्मार्टफोन को लेकर सामने आ रही है, उसके अनुसार, स्मार्टफोन को चीन में 19 अप्रैल को पेश किया जाने वाला है। कंपनी इस स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए शंघाई ने एक इवेंट करने वाली है। इस इनवाइट को वेइबो पर भी देखा गया है।
Amazon Summer Carnival: होम एप्लायंसेज़ खरीदने का यह है अच्छा मौका
स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी से सामने आ रहा है कि इसे नए ट्वाईलाईट कलर वैरिएंट में देखा जा रहा है। ऐसा ही कुछ हमने Huawei P20 की घोषणा के समय पर देखा था। असल में यह जानकारी एक दूसरे एंगल से पहले भी सामने आ चुकी है, पिछले लीक की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस लीक तस्वीर में स्मार्टफोन को ग्लॉसी ट्वाईलाईट 3D बैक पैनल के साथ देखा गया था।
अभी कुछ समय पहले सामने आये लीक से यह सामने आ रहा था कि इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से भारत में अभी इस साल की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था, और इसकी कीमत Rs 29,999 थी। स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ मिली थी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को मेटल डिजाईन के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में एक किरिन 970 ओक्टा-कोर प्रोसेसर, 6GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई थी।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
अब अगर Honor 10 स्मार्टफोन के बारे में बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन के बारे में अभी कुछ भी कहना काफी जल्दी हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बारे में ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में काफी कुछ सामने आने वाला है।