अपने Huawei P20 और Huawei P20 Pro स्मार्टफोंस को अभी पिछले महीने ही लॉन्च करने के बाद कंपनी अब अपने नए स्मार्टफोन को Honor 10 के रूप में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुका है। इस स्मार्टफोन को लेकर पहले भी कई बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है, इसके अलावा हम यह भी जानते हैं कि इस डिवाइस को चीन में 19 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। अब एक नई जानकारी के अनुसार ऐसा सामने आ रहा है कि यह डिवाइस Huawei P20 जैसे डिजाईन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन की एक इमेज इंटरनेट पर हाल ही लॉन्च हुई है।
इस नई इमेज में स्मार्टफोन को एक नौच के साथ देखा गया है। ऐसा ही कुछ हम Huawei P20 और Huawei P20 Pro में भी देख सकते हैं। इसके अलावा डिस्प्ले के नीचे आप इसके फिंगरप्रिंट सेंसर को देख सकते हैं। कंपनी की ओर से स्मार्टफोन को लेकर एक आधिकारिक टीजर भी सामने आ चुका है। इस डिवाइस को भी gradient finish of blueish purple के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ हम Huawei P20 Pro स्मार्टफोन में देख चुके हैं। हालाँकि कैमरा प्लेसमेंट में कुछ बदलाव जरुर देखने को मिल सकता है।
Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स
हाल ही में Honor 10 के रियर पैनल की लीक हुई इमेज से COL-AL10 मॉडल नंबर का खुलासा हुआ है। TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि इस डिवाइस के दो वेरिएन्ट्स 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज तथा 64 GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट पेश किए जाएँगे। Honor 10 के CLO-AL00 मॉडल नंबर में 4 GB रैम और 64 GB स्टोरेज शामिल है।
COL-TL10 Honor 10 में 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज मौजूद है। COL-TL00 की लिस्टिंग से पता चलता है कि यह डिवाइस 128 GB इंटरनल स्टोरेज और 4 GB या 6 GB रैम से लैस होगा। ये नेटवर्क वेरिएन्ट्स किरिन 970 चिपसेट और प्री-इंस्टाल एंड्राइड 8.1 ओरियो पर काम करेंगे। इन वेरिएन्ट्स में माइक्रो SD कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं लग रहा है। Honor 10 का डाइमेंशन 149.6 x 71.2 x 7.7 mm और वज़न 153 ग्राम होगा। डिवाइस में 5.84 इंच की IPS LCD डिस्प्ले मौजूद होगी जिसका रेज़ोल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल होगा।
Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स
इस डिवाइस में 3,320mAh की क्षमता वाली बैटरी मौजूद होगी। ऑप्टिक्स की बात करें तो इस डिवाइस में 24 और 16 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा और सेल्फी के लिए यह डिवाइस 24 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन ओक्टा-कोर प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा जिसकी क्लॉक स्पीड 2.36 GHz है। क्योंकि यह एक फ्लैगशिप डिवाइस है इसलिए उम्मीद है कि यह किरिन 970 चिपसेट से लैस होगा।