Honor 9A smartphone कल यानि 31 जुलाई को भारत में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही Honor 9A की भारतीय कीमत सामने आ गई है और इन कीमतों को अमेज़न लिस्टिंग पर देखा गया है।
Honor 9A अमेज़न पर फेंटम ब्लू कलर में लिस्टेड किया गया है और इसके 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 11,999 रखी गई है। ई-कॉमर्स साइट स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर भी ले रही है। यह देखना होगा कि Honor 9A की असली कीमत यही होगी या यह एक प्लेसहोल्डर होगा। लिस्टिंग को पहले FoneArena द्वारा स्पॉट किया गया है।
याद दिला दें smartphone को यूरोप में लॉन्च किया गया था। फोन की कीमत EUR 149.90 (लगभग Rs 12,900) रखी गई है। फोन मिडनाइट ब्लैक और फेंटम ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।
Honor 9A में 6.3 इंच की HD+ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। फोन रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर के साथ आता है। डिवाइस ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 प्रॉसेसर से लैस है और इसे IMG PowerVR GE8320 GPU के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा की बात करें तो Honor 9A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस होगा और इसका अपर्चर f/1.8 है, जबकि दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस होगा और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है जो सेल्फी और विडियो कॉलिंग के काम आएगा।
Honor 9A में 5000mAh की बैटरी मिलेगी और फोन एंडरोइड 10 पर आधारित Magic UI 3.1 पर काम करेगा। फोन में 3GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलेगा जिसे माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लुटूथ 5.0, GPS/GLONASS, माइक्रो USB पोर्ट और ड्यूल-सिम सपोर्ट दिया गया है।