HMD ग्लोबल ने पुष्टि की है कि Nokia ब्रांड के सभी स्मार्टफोंस को एंड्राइड 9 पाई पर अपडेट किया जाएगा। HMD ग्लोबल ने MWC 2017 के दौरान ग्लोबली अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ ही घोषणा की थी कि सभी डिवाइसेज को समय पर सॉफ्टवेर अपडेट दिए जाएंगे।
कंपनी ने घोषण की है कि सभी नोकिया स्मार्टफोन्स को एंड्राइड 9 पाई पर अपडेट किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि आने वाले महीनों में किन स्मार्टफोंस को नए OS पर अपडेट किया जाएगा।
https://twitter.com/Nokiamobile/status/1027134402361536512?ref_src=twsrc%5Etfw
HMD ग्लोबल ने पुष्टि की है कि एंड्राइड ओरियो गो एडिशन पर आधारित Nokia 1, Nokia 2 और Nokia 2.1 को एंड्राइड 9 पाई पर अपडेट किया जाएगा। कंपनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि Nokia 3, Nokia 3.1, Nokia 5, Nokia 5.1, Nokia 6, Nokia 6.1, Nokia 6.1 Plus, Nokia 7, Nokia 7 plus, Nokia 8, Nokia 8 Sirocco, Nokia X6 और Nokia X5 को भी नए एंड्राइड पर अपडेट किया जाएगा जो कि एंड्राइड वन प्लेटफार्म पर आधारित डिवाइसेज़ हैं।
Nokia 7 plus इस लिस्ट में पहला डिवाइस था जिसे एंड्राइड 9 बीटा अपडेट प्राप्त हुआ था। इस स्मार्टफोन को वर्तमान में एंड्राइड P बीटा 4 अपडेट प्राप्त हुआ है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह कंपनी का पहला डिवाइस है जिसे एंड्राइड 9 पाई का आधिकारिक बिल्ड मिलेगा। इसके बाद Nokia 8 Sirocco और Nokia 8 को यह अपडेट प्राप्त हो सकता है जो कि कंपनी के फ्लैगशिप डिवाइसेज़ हैं।