अभी कुछ महीने पहले ही OnePlus की ओर से अपने एक 5G मोबाइल फोन को इंडिया में लॉन्च किया गया था। OnePlus 8T कंपनी के एक फ्लैगशिप मोबाइल फोन के तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। हालाँकि अब इसे एक बढ़िया ऑफर के साथ अमेज़न इंडिया पर देखा जा सकता है। हालाँकि इसके पहले कि हम ऑफर और डिस्काउंट आदि की बात करना शुरू करें, आपको OnePlus 8T 5G के कुछ धमाकेदार फीचर्स के बारे में जानकारी दे देते हैं। डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 65W फास्ट चार्जिंग मिलती है और डिवाइस क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है।
OnePlus 8T में 256GB का UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगा जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। कनैक्टिविटी के लिए 5G, 4G, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.1, GPS, NFC, Glonass और USB Type-C पोर्ट मिलेगा। OnePlus 8T में 4,500mAh की बैटरी दी गई है और यह Warp Charge 65 चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि यह 39 मिनट में फोन को 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है और 15 मिनट में डिवाइस को 58 प्रतिशत तक चार्ज कर सकता है। डिवाइस का मेजरमेंट 160.7×74.1×8.4mm है और इसका वज़न 188 ग्राम है।
अगर हम कीमत की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि OnePlus 8T को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। डिवाइस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है और इसकी कीमत Rs 42,999 है, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 45,999 रखी गई है। पहला मॉडल दो कलर वेरिएंट एक्वामरीन ग्रीन और लूनर सिल्वर में आता है। दूसरा वेरिएंट केवल एक्वामरीन ग्रीन कलर में ही आता है। हालाँकि इसकी सेल 17 अक्टूबर को ही शुरू हो गई थी, लेकिन अब आपको बता देते है कि Amazon India की लिस्टिंग में इस मोबाइल फोन पर आपको धांसू डिस्काउंट दिया जा रहा है।
आपको बता देते है कि अगर आप OnePlus के 5G मोबाइल फोन को Amazon India पर जाकर अभी खरीदते हैं तो आपको HDFC Bank के कार्ड्स को इस्तेमाल करने पर Rs 2000 का डिस्काउंट दिया जाने वाला है, यह डिस्काउंट आपको इंस्टेंट मिलेगा। इसके अलावा इस मोबाइल फोन पर आपको No-Cost EMI ऑप्शन भी मिल रहा है, और अगर आप अपने पुराने फोन को देकर इस मोबाइल फोन को खरीदते हैं तो आपको Rs 10,600 का एक्सचेंज ऑफर भी इस मोबाइल फोन के साथ मिलने वाला है। यहाँ से खरीदें!
ड्यूल-सिम (नेनो) OnePlus 8T एंडरोइड 11 पर आधारित OxygenOS 11 पर काम करता है। डिवाइस में 6.55 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है और यह एक Fluid AMOLED डिस्प्ले दी गई है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz, एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन स्नैपड्रैगन 865 SoC, एड्रेनो 650 GPU और 12GB LPDDR4X रैम मिलती है।
OnePlus 8T में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेन्सर है और इसका अपर्चर f/1.7 है, दूसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल Sony IMX481 सेन्सर है और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेन्सर है और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेन्सर मिलेगा जो f/2.4 लेंस के साथ आएगा। सेल्फी कैमरा को डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कोर्नर पर पंच-होल में रखा जाएगा।