Google Pixel 3a दिखा Geekbench पर, इस खास फीचर का खुलासा

HIGHLIGHTS

3,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Pixel 3a

18W fast charging के साथ आ सकता है स्मार्टफोन

Pixel 3a स्मार्टफोन हो सकता है अगला बजट फ़ोन

गूगल I/O 2019 के मौके पर इस बात की उम्मीद लगाई जा रही है कि Pixel lineup में गूगल दो और अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स को शामिल कर सकता है। Google I/O 2019 7 मई से 9 मई तक Mountain View, California में आयोजित किया जायेगा। उम्मीद यही है कि इवेंट में Pixel 3a और Pixel 3a XL, को Pixel 3 series स्मार्टफोन्स में शामिल किया जाए। पिछले साल से ही Pixel 3a XL को लेकर कई रूमर्स आये। Geekbench database से ही डिवाइस के हार्डवेयर का खुलासा हुआ था। Pixel 3a के भी कुछ स्पेक्स और फीचर्स गीकबेंच पर सामने आये थे।

Google Pixel 3a XL की लिस्टिंग से इस बात का खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोएन Qualcomm Snapdragon 710 SoC से लैस हो सकता है। साथ ही Pixel 3a, जो कि एक छोटा डिवाइस हो सकता है, Snapdragon 670 chipset के साथ आ सकता है। लिस्टिंग से इस बात का भी पता चला है कि Pixel 3a 4GB RAM के साथ Android 9 Pie out of the box से लैस हो सकता है।

Pixel 3 की कीमत की बात करें तो $649 यानी 56,999 रुपए इसकी शुरूआती कीमत हो सकती है। वहीँ Pixel 3a $300 यानी लगभग 21,000 रुपए की कीमत में आ सकता है। कहा जा रहा है कि फ़ोन US, Verizon पर उपलब्ध कराया जा सकता है और Motorola के बजट फ़ोन को टक्कर दे सकता है। 

लॉन्च से पहले ही Pixel 3a White और Purple कलर में आधिकारिक रेंडर्स में सामने आया है। अभी तक के लीक्स के मुताबिक Pixel 3 में 5.6-inch डिस्प्ले 2220 x 1080 pixels रेसोल्यूशन के साथ बड़े बेज़ेल्स में आ सकता है। Pixel 3a और Pixel 3a XL में 12-megapixel का रियर कैमरा दिया जा सकता है। Pixel 3 और Pixel 3 XL में आपको 8-megapixel का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। बैटरी में डिवाइस 3,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।

Pixel 3 की कीमत की बात करें तो $649 यानी 56,999 रुपए इसकी शुरूआती कीमत हो सकती है। वहीँ Pixel 3a $300 यानी लगभग 21,000 रुपए की कीमत में आ सकता है। कहा जा रहा है कि फ़ोन US, Verizon पर उपलब्ध कराया जा सकता है और Motorola के बजट फ़ोन को टक्कर दे सकता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :