Google Pixel 8a
Google की आने वाली Pixel 11 Series लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है। इस बार फोन के डिजाइन के साथ-साथ इसके कलर ऑप्शन भी सामने आ गए हैं। Amazon की एक लिस्टिंग में Pixel 11 Series के अलग-अलग रंग दिखाई दिए है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बार यूजर्स को पहले से ज्यादा प्रीमियम और नए कलर ऑप्शन देने वाली है। हालाकि Google ने अभी तक इन रंगों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन Amazon पर दिखी जानकारी ने लॉन्च से पहले ही काफी उत्साह बढ़ा दिया है।
लीक हुई जानकारी के मुताबिक Google Pixel 11 Series को कई आकर्षक रंगों में पेश किया जा सकता है। इनमे क्लासिक ब्लैकऔर वाइट के अलावा ब्लू , ग्रीन और कुछ नए प्रीमियम शेड्स भी देखने को मिल सकते है। Google हर साल Pixel सीरीज में नए और यूनिक कलर पेश करता है और इस बार भी कंपनी उसी ट्रेंड को आगे बढ़ा सकती है। अलग-अलग मॉडल में अलग-अलग कलर ऑप्शन मिलने की भी उम्मीद है।
Google Pixel 11 Series में लेटेस्ट Tensor प्रोसेसर, बेहतर AI फीचर्स, शानदार कैमरा सिस्टम और Android का नया वर्जन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में हाई रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले, दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और कई AI बेस्ड कैमरा फीचर्स मिलने की उम्मीद है। Google अपने Pixel फोन्स में कैमरा क्वालिटी और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर हमेशा खास ध्यान देता है, इसलिए इस बार भी यूजर्स को कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते है।
हालाकि Google ने अभी Pixel 11 Series की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे अपने अगले Made by Google इवेंट में पेश कर सकती है। Amazon Listing सामने आने के बाद अब माना जा रहा है कि लॉन्च ज्यादा दूर नहीं है और आने वाले दिनों में कंपनी इसकी आधिकारिक जानकारी भी साझा कर सकती है।
यह भी पढ़े: इसी हफ्ते लॉन्च होने जा रहे 4 नए स्मार्टफोन, लिस्ट में Vivo T5 Lite भी शामिल, नोट कर लें सबकी तारीख