Google Pixel 10a का प्राइस हुआ कट..इस टाइम मिल रहा तोडू ऑफर

HIGHLIGHTS

Google Pixel 10a अब सस्ता हो गया है।

Google के फैंस इस फोन को सस्ते में खरीद सकते हैं।

अगर आप Google के Pixel 10a को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है।

इस समय Google Pixel 10a के प्राइस में हजारों रुपये की कटौती की खबर मिल रही है। यह पहले से ही एक मिड-रेंज फोन है और इस समय यह सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। फोन को इंडिया के बाजार में अभी कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया था, इसके बाद इसके प्राइस में यह पहला और सबसे भारी कट बताया जा रहा है। Google Pixel 10a को देखा जाए तो यह Google Pixel 9a सीरीज का ही नया अपग्रेडेड फोन है। दोनों ही फोन्स डिजाइन के मामले में एक जैसे नजर आते हैं। हालांकि, अगर आप Google Pixel 10a को खरीदना चाहते हैं तो आपको यह इस समय प्राइस कट के अलावा की बड़े अपग्रेड के साथ मिल रहा है। आइए जानते है कि फोन पर कितना प्राइस कट हुआ है और इसके स्पेक्स आदि पर भी एक नजर डालते हैं।

Flipkart पर भारी प्राइस कट में मिल रहा Google Pixel 10a

आपको जानकारी के लिए बता देते है कि Google Pixel 10a स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो आप इसे इस समय 49,999 रुपये के लॉन्च प्राइस के स्थान पर सेल प्राइस में 2500 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। अगर आप फोन को Flipkart Axis Bank Credit Card के साथ खरीदते हैं तो यह आपको 47,499 रुपये के प्राइस में मिल सकता है। इतना ही नहीं, अगर आप फोन को एक्सचेंज में खरीदते हैं तो आपको यह काफी सस्ते में मिल जाने वाला है। हालांकि, इसके लिए आपके पुराने फोन का अच्छी कंडीशन में होना बेहद ज्यादा जरूरी है। फोन को की अलग अलग कलर ऑप्शन में भी खरीद सकते हैं।

Google Pixel 10a के टॉप फीचर और स्पेक्स

Google अपने फोन्स के कैमरा और परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है। इस फोन को भी ऐसा ही माना जा सकता है। फोन में एक 6.3-इंच की Actua pOLED डिस्प्ले मिलती है यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। फोन में डिस्प्ले को सुरक्षा देने के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी मिलता है। इसके साथ सात डिस्प्ले पर 3000 निट्स की ब्राइटनेस भी मिलती है। इस फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च किया था, हालांकि कंपनी के अनुसार इसे 7 साल तक के लिए OS और सिक्युरिटी अपडेट दिया जाने वाला है। फोन में Google Gemini AI बेस्ड बहुत से फीचर भी मिलते हैं।

अगर परफॉरमेंस की बात करें तो Google के इस फोन में कंपनी का खुद का Tensor G4 चिपसेट मिलता है। इसके साथ ही इसमें कंपनी की इन-हाउस M2 चिप भी मिलती है। फोन में 8GB की रैम के अलावा 256GB की स्टॉरिज भी मिलती है। फोन को कंपनी ने 5100mAh की बैटरी पर लॉन्च किया है जो 30W की वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग क्षमता से लैस है। कैमरा को देखा जाए तो इस फोन की जान भी कैमरा ही है। फोन में एक 48MP का मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है, इसके अलावा इस फोन में आपको एक 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिलता है। फोन में सेल्फ़ी आदि के अलावा वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रन्ट कैमरा भी दिया जा रहा है। फोन में 5G सपोर्ट के अलावा WiFi 6e और Bluetooth 6 के साथ NFC सपोर्ट भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: अगर ईरान ने दुनिया की तकनीकी को बनाया निशाना तो क्या होगा? क्या गूगल, व्हाट्सएप, यूट्यूब सब हो जाएंगे बंद!

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :