अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए आज ख़ास ऑफर हैं। जी हाँ, अमेज़न पर आयोजित की जाने वाली Summer Sale वैसे तो 4 मई से 7 मई तक होगी लेकिन अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल आज ही शुरू हो चुकी है। सेल के दौरान शाओमी यूजर्स को Redmi 7 और Redmi Y3 को खरीदने का मौका मिल रहा है। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स को अमेजन प्राइम मेंबर्स आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं। वहीँ अगर आप प्राइम मेंबर नहीं है तो आप स्मार्टफोन को 4 मई से 7 मई के बीच दोपहर 3 बजे से खरीद सकते हैं।
कीमत की बात करें तो शाओमी के Redmi 7 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 2GB रैम वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। वहीँ Redmi Y3 स्मार्टफोन की भारत में कीमत 9,999 रुपये है जिसमें आपको 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन का दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है।
Amazon Summer Sale के तहत Xiaomi Redmi 7 स्मार्टफोन की खरीद पर यूज़र्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन की खरीद पर जियो यूजर्स को 2400 रुपये का कैशबैक दे रही है। इसके साथ ही चार साल तक डबल डाटा भी ऑफर किया जा रहा है।
Redmi Y3 की बात करें तो बात करें तो यह स्मार्टफोन Bold Red, Elegant Blue और Prime Black तीन कलर ऑप्शन में आता है। यूज़र्स को SBI डेबिट और क्रेडिट कार्ड के जरिए 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा स्मार्टफोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी उपलब्ध है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!