HMD Global ने नोकिया फैन फेस्टिवल सेल की घोषण की है जो 24 मई तक चलेगी। इस सेल के दौरान नोकिया के लेटेस्ट लॉन्च हुए मी रेंज स्मार्टफोंस पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। सेल के तहत आप Nokia के स्मार्टफोंस को कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऑफलाइन प्लेटफार्म से खरीद सकते हैं।
सेल के दौरान Nokia 7.1, Nokia 6.1 और Nokia 8 Sirocco की कीमतों पर Rs 1,000 का डिस्काउंट मिल रहा है हालांकि, इस डिस्काउंट को पाने के लिए ग्राहकों को FANFESTIVAL प्रोमो-कोड का उपयोग करना होगा। इसके अलावा, Nokia 6.1 Plus और Nokia 5.1 Plus की कीमतें भी कम की गई हैं, हालांकि यह कटौती भी केवल सेल के दौरान ही रहेगी। इस समय Nokia 6.1 Plus स्मार्टफोन के 4GB वैरिएंट और Nokia 5.1 Plus के 3GB रैम वैरिएंट की कीमत पर Rs 1,750 का प्रमोशनल डिस्काउंट पेश किया जा रहा है और अगर आप एयरटेल यूज़र हैं तो 240GB का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
नोकिया की फैन फेस्टिवल सेल में ही Nokia 8.1 के 4GB वैरिएंट को Rs 6,000 डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है जबकि डिवाइस का 6GB वैरिएंट Rs 4,000 डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। स्पेसिफिकेशंस की चर्चा करें तो Nokia 8.1 एक एंड्राइड वन स्मार्टफोन है और इसलिए यह लेटेस्ट एंड्राइड 9 पाई पर काम करता है। डिवाइस में 6.18 इंच प्यूरडिस्प्ले IPS LED पैनल दिया गया है जो 2246×1080 पिक्सल का फुल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करता है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18.7:9 है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!