Crazy Deals: Flipkart पर Samsung Carnival में मिल रही है कुछ क्रेजी डील्स

Updated on 10-Apr-2018
HIGHLIGHTS

अगर आप सैमसंग के किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो आपको बता देते हैं कि Flipkart पर सैमसंग Carnival का आयोजन किया जा रहा है, यह कार्निवाल 10 अप्रैल से शुरू हिकार 12 अप्रैल तक चलने वाला है।

अगर अप काफी समय से सैमसंग का कोई स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपक बता देते हैं कि आज से शुरू होकर Flipkart पर Samsung Carnival का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्निवाल की शुरुआत आज यानी 10 अप्रैल से हुई है, और यह 12 अप्रैल तक चलने वाला है। इस कार्निवाल में आपको इन दिनों के अंदर स्मार्टफोंस के साथ सैमसंग के नया कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स मिलने वाली हैं। हालाँकि आज इस कार्निवाल का पहला दिन है तो आज हम आपको महज स्मार्टफोंस के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं, हालाँकि इन स्मार्टफोंस पर आपको कुछ क्रेजी डील्स मिल रही हैं। आइये जानते हैं इन डील्स और ऑफर के बारे में…

हालाँकि इसके पहले कि हम इन स्मार्टफोंस के बारे में जानना शुरू करें तो आपको बता देते हैं कि इस कार्निवाल में सभी सैमसंग प्रोडक्ट्स पर आपको ICICI बैंक की ओर से बढ़िया ऑफर भी मिलने वाले हैं। आपको बता देते हैं कि अगर आप किसी भी प्रोडक्ट को ICICI बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके खरीदते हैं तो आपको 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जाने वाला है। 

Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

Samsung Galaxy On Max: इस स्मार्टफोन के दोनों ही कलर वैरिएंट यानी ब्लैक और गोल्ड पर आपको लगभग 23 फीसदी की छूट मिल रही है, और आप इस डिवाइस को महज Rs 12,900 की कीमत में खरीद सकते हैं, हालाँकि इसकी असल कीमत की चर्चा करें तो आपको यह Rs 16,900 में इसके पहले मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर आपको Rs 12,000 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। 

Samsung Galaxy On5: सैमसंग के इस स्मार्टफोन के भी दोनों ही कलर वैरिएंट पर आपको लगभग 33 फीसदी का बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, और इस स्मार्टफोन की कीमत इसके बाद महज Rs 5,990 ही रह गई है। हालाँकि इसके पहले तक इस डिवाइस की कीमत Rs 8,999 थी। इस स्मार्टफोन पर आपको Rs 5,500 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अब आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आपको यह डिवाइस कितना सस्ता मिल सकता है। 

Samsung Galaxy On Nxt: अगर आप सैमसंग का गैलेक्सी On Nxt डिवाइस खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे कौड़ियों के दाम में इस कार्निवाल के अंतर्गत ले सकते हैं। आपको बता दें कि इस डिवाइस के भी दोनों ही कलर वैरिएंट को आप 33 फीसदी की छूट के साथ महज Rs 11,900 की कीमत में ले सकते हैं, इस स्मार्टफोन की असल कीमत की चर्चा करें तो आपको यह Rs 17,900 की कीमत में मिला था। इस डिवाइस के साथ आपको Rs 11,000 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। 

Samsung Galaxy J3 Pro: इस डिवाइस के तीनो ही कलर वैरिएंट आपको काफी सस्ते में मिलने वाले हैं। ऐसा भी कह सकते हैं कि मिल रहे हैं, बस आपको जाकर इन्हें खरीदना है। आपको बता दें कि आप इस स्मार्टफोन को इस कार्निवाल सेल में महज Rs 6,990 की कीमत में ले सकते हैं, इस डिवाइस की असल कीमत Rs 8,490 थी, हालाँकि अब आपको यह महज Rs 6,990 की कीमत में 17 फीसदी की छूट के साथ मिल रहा है। डिवाइस पर आपको बैंक ऑफर के साथ साथ Rs 6,500 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

Samsung Galaxy S7 Edge: इस स्मार्टफोन के सिल्वर प्लैटिनम और ब्लैक ओनिक्स कलर वैरिएंट्स पर आपको 16 फीसदी की छूट मिल रही है, इस डिवाइस को आप महज Rs 34,900 में ले सकते हैं। आपको बता दें कि इसकी असल कीमत Rs 41,900 है। इसके अलावा इस डिवाइस पर आपको Rs 16,000 का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। 

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :