iPhone 11 इस समय बाजार में सबसे सस्ते आईफोंस में से एक है। अगर आप एक शानदार परफॉरमेंस वाले स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं जो कम प्रीमियम कीमत में आता हो, तो iPhone 11 बेस्ट ऑप्शंस में से एक हो सकता है। फ्लिपकार्ट से आप इस स्मार्टफोन को केवल Rs 14,249 की मामूली कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 11 के 64GB वेरिएंट की असली कीमत Rs 43,900 है। हालांकि, फ्लिपकार्ट ने इस पर कीमत की भारी कटौती की घोषणा की है जिसके यह स्मार्टफोन केवल Rs 10,999 में आपका हो सकता है। शुरुआती डिस्काउंट के बाद यह Rs 38,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर्स की मदद से आप इस कीमत को और भी कम कर सकते हैं।
एक्सचेंज डील के तहत अपना पुराने स्मार्टफोन के बदले में आप iPhone 11 की कीमत पर Rs 26,250 तक की भारी छूट पा सकते हैं। अगर आप इस ऑफर का पूरा डिस्काउंट प्राप्त कर लेते हैं तो इस स्मार्टफोन को सिर्फ Rs 10,999 में अपना बना सकेंगे।
बैंक ऑफर के तहत ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर Rs 750 तक का और SBI क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर Rs 1250 तक का 10% इन्सटेन्ट डिस्काउंट पा सकते हैं। साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड ट्रांजैक्शन पर 5% कैशबैक भी मिल सकता है।