किसी भी ई-कॉमर्स साईट को उठा लीजिये, यह आपके लिए हर दिन कुछ न कुछ नए ऑफर और डील्स को लेकर आते रहते हैं, हालाँकि इतना ही नहीं आपको कुछ बढ़िया सेल्स भी मिलती है, जिनमें आपको बेहद ही कम कीमत में अपनी पसंद की चीज़ें यानी प्रोडक्ट्स और डिवाइस मिल जाते हैं। इन्हें आप बेहद ही कम कीमत में खरीद सकते हैं। हालाँकि कैसा हो अगर आपको कोई प्रोडक्ट फ्री में ही दिया जा रहा हो। आपको बता देते है कि Flipkart आपके लिए एक ऐसा ही ऑफ़र लाने वाला है। इस ऑफ़र के तहत आपको अपनी पसंद के धांसू स्मार्टफोंस फ्री में ही खरीदने का मौक़ा दिया जा रहा है। हालाँकि आपको बता देते है कि फ्लिप्कार्ट पर अभी यह ऑफर शुरू नहीं हुआ है लेकिन जल्दी ही होने वाला है। इस ऑफ़र को Flipkart की ओर से 17 जनवरी से शुरू किया जाने वाला है, और इसका समय दोपहर 12PM का है। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है ये ऑफर और आपको कैसे मिल सकता है इसका लाभ।
आपको बता देते है कि Flipkart की ओर से 17 जनवरी को एक Flipkart SmartPack प्रोग्राम की शुरूआत की जाने वाली है। इस ऑफर के तहत आपको अपनी पसंद का कोई भी स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर फ्री में खरीदने का बढ़िया मौक़ा मिलेगा। आपको बता देते है कि ये तो सही है कि आपको फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौक़ा मिलने वाला है। हालाँकि आपको यह भी बता देते है कि यह प्रोग्राम जिसकी हम बात कर रहे हैं एक सब्सक्रिप्शन बेस्ड सेवा है। इसके लिए यूजर्स को कुछ देना होगा, तभी आपको यह मौक़ा मिलने वाला है। आपको बता देते है कि गाहकों को फ्लिप्कार्ट पर फ्री में स्मार्टफ़ो खरीदने का मौक़ा पाने के लिए 12 या 18 महीने का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा, अब जब इस सब्सक्रिप्शन की अवधि यानी समय ख़त्म होगा तब आपको इस स्मार्टफोन जो आपने ख़रीदा है, उसका 100 कैशबैक मिलने वाला है।
आपको बता देते हैं कि Flipkart की ओर से यूजर्स को गोल्ड, सिल्वर या ब्रोंज स्मार्टपैक ऑफर किया जाने वाला है। इस स्मार्टपैक को जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि आपको 12 महीने या 18 महीने के लिए लेना होगा। इस स्मार्टपैक के लिए जैसा कि आपको अब पता ही चल गया है कि आपको प्रतिमाह 399 रुपये देने होंगे। अब जब आप 17 जनवरी को अपनी पसंद के किसी भी स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको इनमें से किसी भी पैक का चुनाव करना होगा, जो आपने लिया है।
यहाँ आपको बता देते है कि अगर आपके पास गोल्ड स्मार्टपैक है तो आपको 100% कैशबैक मिलने वाला है, इसके अलावा आपको बता देते है कि अगर आपका पैक सिल्वर है तो आपको 80% कैशबैक मिलने वाला है, हालाँकि अगर आपके पास ब्रोंज पैक है तो आपको 60 फीसदी का कैशबैक फ्लिप्कार्ट की ओर से मिलने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इन पैक्स के साथ आपको सोनीलिव, ZEE5 Premium, Voot Select और Zomato Pro जैसी सेवाओं का भी लाभ मिलने वाला है।