HMD ग्लोबल ने भारत में नोकिया ब्रांड के तहत कई नए फोंस लॉन्च किए हैं और एक अच्छा रोल निभाया है। CES 2019 के दौरान गूगल ने उन सभी डिवाइसेज को दिखाया था जो गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएंगे। एक इंस्टालेशन में गूगल के स्मार्ट फीचर फोंस भी थे जो KaiOS द्वारा संचालित दिखे। जियोफोन और Nokia 8110 4G के अलावा यहां एक और डिवाइस था जो Nokia N9 जैसा लुक देता है और जो केवल एक लौता MeeGo पॉवर्ड फोन है।
डिवाइस को फ्रेंच वेबसाइट Nokians द्वारा देखा गया था। इस स्मार्टफोन को Nokia 8110 4G और JioPhone के बीच में रखा गया था और डिवाइस पर नोकिया का लोगो भी मौजूद था। गूगल ने डिवाइस को गूगल असिस्टेंट सपोर्ट करने वाले डिवाइसेज़ के साथ लिस्टेड किया था जिससे संकेत मिलता है कि यह डिवाइस KaiOS पर काम करेगा, जो कि एक मॉडर्न ऑपरेटिंग सिस्टम है जिसे फीचर फोंस के लिए डिज़ाइन किया गया है।
इस डिवाइस का बॉडी और डिज़ाइन आइकोनिक Nokia N9 से मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि कम्पनी डिवाइसेज़ को पॉलीकार्बोनेट बॉडी में अलग-अलग रंगों के साथ पेश करेगी।
गूगल CES 2019 के दौरान अमेज़न अलेक्सा को चैलेंज कर रहा है। जहां सभी एंड्राइड स्मार्टफोंस बायडिफ़ॉल्ट गूगल असिस्टेंट के साथ आते हैं, वहीं ये फीचर फोंस KaiOS के साथ गूगल का डिजिटल असिस्टेंट सपोर्ट करते हैं।
HMD ग्लोबल ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान अपने पुराने फीचर फोंस को एक नए वर्ज़न में पेश किया था। Nokia 3110 और Nokia 8110 4G के अलावा कम्पनी KaiOS के साथ Nokia N9 को लॉन्च कर सकती है। भारत में अब भी फीचर फोंस की काफी डिमांड है और डाटा कनेक्टिविटी को और भी सस्ता होते देख ऐसा हो सकता है कि यह फोंस एक बड़ा प्रतिस्पर्धी बन कर उभरे।