Google I/O डेवलपर कांफ्रेंस में इस बार हमेशा से अलग कुछ होने वाला है जी हां कम्पनी इस कांफ्रेंस में नए सॉफ्टवेयर, एंड्राइड वर्जन और अन्य फीचर्स के साथ ही पहली बार हार्डवेयर प्रोडक्ट को पेश करने वाली है। कम्पनी इस I/O डेवलपर कांफ्रेंस में Pixel 3a और Pixel 3a XL को लॉन्च करेगी।
गूगल के ये दोनों फोंस मिड रेंज मार्केट पर कब्ज़ा करेंगे। पिक्सल 3a और Pixel 3a XL को कई बार लीक्स में देखा गया है और इन फोंस को समान स्पेक्स के साथ पेश किया जा सकता है हालांकि, डिस्प्ले और बैटरी के मामले में ये दोनों फोंस अलग होंगे। दोनों ही फोंस में समान कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा।
Google Pixel 3a और Pixel 3a XL को भारत में एक साथ लॉन्च की जाने की उम्मीद है और दोनों ही फोंस को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। Pixel 3a की कीमत Rs 40,000 के लगभग रह सकती है और उम्मीद की जा रही है कि 3a XL को करीब Rs 50,000 की कीमत में लॉन्च किया जाएगा।
गूगल के दोनों लेटेस्ट फोंस में 3.5mm हेडफोन जैक मिल सकता है और दोनों फोंस सिंगल लेंस कैमरा के साथ आएंगे। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है और डिवाइस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 और 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!