Exclusive: 3 मार्च को 10000 रुपये से कम प्राइस में लॉन्च होगा POCO M7 5G मोबाइल फोन, मचाएगा धमाल

Updated on 25-Feb-2025
HIGHLIGHTS

Digit को एक्सक्लूसिव तौर पर जानकारी प्राप्त हुई है कि POCO M7 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 3 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है।

ऐसा भी सामने आ रहा है कि फोन की प्राइस 10000 रुपये के अंदर हो सकती है।

आइए जानते है कि POCO के इस फोन में आपको क्या मिल सकता है।

Poco अपने नए बजट स्मार्टफोन, Poco M7 5G, को 3 मार्च को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, यह जानकारी हमें सूत्रों की ओर से प्राप्त हुई है। अपने इस फोन के साथ Poco का उद्देश्य 10,000 रुपये से कम के सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करना है, ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि फोन में 4nm प्रोसेस पर निर्मित Qualcomm चिप, Turbo RAM और अन्य कई धमाका फीचर्स होने की उम्मीद है।

हमारे सोर्सेज के अनुसार, POCO M7 5G में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर होने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको 6GB तक RAM का सपोर्ट भी मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: कस लें कमर! ये है Aashram Season 3 Part Release Date, द्वार खुलने में अब बचे हैं बस 2 दिन, उससे पहले ही Free में इस प्लेटफॉर्म पर देख डालें Aashram के सभी पिछले सीजन

Poco M7 5G का आधिकारिक टीज़र एक ऐसा डिज़ाइन दिखा रहा है, जिसमें इसी की पीढ़ी के पुराने फोन यानि Poco M6 की तुलना में काफी कम बेजल्स मौजूद होने वाले हैं। फ्रंट-फेसिंग कैमरा को नए फोन में एक पंच-होल में देखा जा सकता है, और फोन में आपको एक गोलाकार फ्रेम डिजाइन भी मिल सकता है। फोन के बैक पर आपको एक राउन्ड कैमरा मॉड्यूल भी मिल सकता है, जिसमें कंपनी की ओर से डुअल कैमरा को रखा जा सकता है।

कुछ समय पहले, POCO M7 को Google Play Console लिस्टिंग में देखा गया था, यहाँ से मिली जानकारी भी उस जानकारी की पुष्टि करती है, जो इस फोन को लेकर सामने आ रही है। इस लिस्टिंग के अनुसार भी फोन में एक Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और दो Cortex-A78 कोर 2.2GHz पर और छह Cortex-A55 एफिशियेंसी कोर 2.0GHz होने की संभावना है। डिस्प्ले की रेजोल्यूशन 1640 x 720 पिक्सल के आसपास हो सकती है।

सोर्सेज का कहना है कि यह डिवाइस Android 14 के साथ लॉन्च होगा, हालांकि, इस OS को पुराना माना जा सकता है क्योंकि अभी कुछ समय पहले ही Android 15 को भी लॉन्च कर दिया गया है। अब सवाल यह भी उठ खड़ा होता है कि आखिर इस फोन में आपको लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का अपडेट मिलने वाला है या नहीं। हालांकि, अगर POC M6 5G को देखा जाए तो इस फोन में दो प्रमुख OS अपडेट्स का वादा किया गया था। अगर यह चलन ही जारी राहत है तो नए फोन में भी आपको ये अपडेट मिल सकता है।

Poco M7 की कीमत और उपलब्धता

हालाँकि POCO ने 3 मार्च को लॉन्च डेट की पुष्टि की है, लेकिन प्राइस आदि के बारे में अभी तक कुछ भी नहीं बताया है। जानकारों का मानना है कि कंपनी अपनी आक्रामक कीमत रणनीति को इस फोन के साथ भी जारी रख सकती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Poco M7 की कीमत M6 की तरह 10,000 रुपये से कम होगी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

Poco M7 5G का लॉन्च 3 मार्च 2025 को भारत में दोपहर 12 बजे होगा।

यह भी पढ़ें: पसंद आई Vicky Kaushal की Chhava? तो आज ही देख डालिए ये 7 मिलती-जुलती ऐतिहासिक योद्धाओं वाली फिल्में

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :