Coronavirus: इस कारण Apple iPhone निर्माण हो सकता है बाधित?

Updated on 23-Apr-2020

Foxconn के प्रोडक्शन पर एक बड़ा इम्पैक्ट देखा जा सकता है, इसके अलावा इसकी शिपमेंट पर भी बड़ा असर होने वाला है। ऐसा इसलिए होने वाला है क्योंकि चीन में फॉक्सकॉन की फैक्ट्री पर रोक लग सकती है, और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण Coronavirus का निरंतर दूसरे हफ्ते में बढ़ते जाना है। इस बात की जानकारी इस मुद्दे से जुड़े एक व्यक्ति की ओर से सामने आई है। 

ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन, जो ऐप्पल और अन्य ब्रांडों के लिए स्मार्टफोन बनाती है, ने चीन में अपने प्रोडक्शन पर लगभग पूरी तरह से रोक लगा दी है क्योंकि कंपनियों को कम से कम 10 फरवरी तक बंद करने के लिए कहा गया था, सूत्रों की मानें तो ऐसा कहा जा रहा है कि अगर ऐसा होता है तो कई क्लाइंट जिनमें एप्पल भी शामिल है को शिपमेंट देने में भी देरी हो सकती है, ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह बाधित भी हो सकती है। 

हम जानते हैं कि फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट पर इलेक्ट्रॉनिक आदि का निर्माण करने वाली कंपनी है। कंपनी ने इस मुद्दे को लेकर कोई भी जानकारी अभी तक सही प्रकार से नहीं दी है, इसके अलावा Reuters की एक रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि Apple ने उस मुद्दे पर कमेन्ट करने से ही इनकार कर दिया है। 

हालाँकि सूत्रों ने Reuters को बताया है कि इस घटना से ज्यादा बड़ा इम्पैक्ट भी देखने को नहीं मिलने वाला है, क्योंकि गैप को भरने के लिए कंपनी अपने विएतनाम, भारत और मेक्सिको की फैक्ट्री का इस्तेमाल कर सकती है। अर्थात् कुलमिलाकर कहा जा सकता है कि चीन में रोक के बाद भी कंपनी अपना काम जारी रखने वाली है। 

पूर्वी चीन का सूज़ौ, सबसे बड़े विनिर्माण केंद्रों में से एक है, कंपनियों को कम से कम 8 फरवरी तक और शंघाई में 9 फरवरी तक बंद रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा साउथर्न मनुफैक्चरिंग हब यानी Dongguan जो निर्यात उन्मुख ग्वांगडोंग प्रांत को 10 फरवरी से पहले खोलने के लिए भी मना किया गया है।

Coronavirus के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से दुनियाभर में स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की है। इसी कारण चीन में कई मनुफैक्चरिंग यूनिट्स पर बड़ा असर होने वाला है, ऐसा इसलिए भी हो रहा है क्योंकि इन कंपनियों में काम कर रहे लोगों को इस वायरस से बचाया जा सके। इसी कारण इस कदम को सही कहा जा सकता है।

सोर्स:

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :