oneplus 13 and oneplus 13r india launch today check price before launching
वनप्लस 13R (OnePlus 13R): फ्लैगशिप किलर वनप्लस 12R की पोढ़ी का नया फोन वनप्लस 13 2025 के विंटर लॉन्च इवेंट में पेशकश के लिए तैयार है। कई लीक और अटकलों के बाद, चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने वनप्लस 13R और बड्स 3 प्रो के डिजाइन को का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने वनप्लस 13R के कुछ मुख्य स्पेक्स से भी पर्दा उठाया है। इतना ही नहीं, फोन के कलर भी सामने आए हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस 13 सीरीज और बड्स 3 प्रो 7 जनवरी को भारत के साथ साथ ग्लोबल मार्केट में एंट्री के लिए तैयार हैं। हालांकि, अधिकांश स्पेसिफिकेशन्स और फीचर अभी तक सामने नहीं आए हैं, लेकिन कंपनी ने कुछ कुछ जानकारी सामने रखी है। आइए OnePlus 13R को लेकर कंपनी की नई जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
वनप्लस 13R में 6,000mAh की बैटरी होने वाली है, कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है। फोन को दो अलग अलग कलर ऑप्शन में लाने की भी जानकारी मिल रही है। OnePlus 13R को Nebula Noir और Astral Trail कलर में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन फ्रंट और बैक दोनों पर नए गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा के साथ आने वाला है। इसके अलावा, कंपनी ने ट्रिपल-कैमरा सेटअप की भी पुष्टि कर दी है। इस डिवाइस में एल्युमिनियम फ्रेम होगा और यह केवल और केवल 8mm का होने वाला है। इसका मतलब है कि कंपनी के अनुसार यह फोन बेहद ही ज्यादा स्लिम होने वाला है।
एक टिपस्टर के अनुसार, वनप्लस 13R में 6.7-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए, यह स्मार्टफोन पिछली पीढ़ी के स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। इसमें 16GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का ऑप्शन भी आपको मिलने की प्रबल संभावना है।
फोन में 50MP का OIS प्राइमरी कैमरा होने वाला है, इसमें 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ अन्य कैमरा 50MP का टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होने वाला है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलने वाला है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बाजार में वनप्लस 13R की कीमत लगभग ₹45,000 हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन OnePlus 12R के प्राइस को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन इस प्राइस रेंज में इंडिया के बाजार में अपने कदम रख सकता है।
कंपनी ने वनप्लस बड्स प्रो 3 के लिए नए कलर आदि की भी पुष्टि कर दी है। यह अब नए सैफायर ब्लू रंग में उपलब्ध हो सकता है। OnePlus का ये वाला TWS बड्स स्मूथ टच कंट्रोल, स्लीक डिज़ाइन और लेदर-टेक्सचर्ड फिनिश के साथ आने वाला है।